Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में करना पड़ सकता है हार का सामना, यह रहेगी वजह

इंटरनेट डेस्क। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 श्रृखंला 1-1 से बराबरी पर रही है। आॅस्ट्रेलिया ने पहले मैच में भारत को चार विकेट से हराकर श्रृखंला में 1-0 की बढ़त बना ली थी, इसके बाद दूसरा मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा और इसके बाद खेला गया आखिरी मुकाबला भारत ने 6 विकेट से जीत लिया। ऐसे में भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच खेली गई यह टी20 श्रृखंला 1-1 से बराबरी पर रही।

ख्वाजा इस खतरनाक भारतीय बल्लेबाज से ज्यादा बनाएंगा टेस्ट सीरीज में रन : रिकी पोटिंग

इस श्रृखंला के जीतने के बाद में भारतीय टीम के हौंसले बुलंद है। आपकों बता दें की भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच 6 दिसंबर से चार टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है और भारत इस टेस्ट सीरीज को भी जीतना चाहेगा।

लेकिन इधर आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज इयान चैपल का मानना है कि इस टेस्ट सीरीज में आॅस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है। चैपल ने यह भी कहा की भारतीय टीम केवल कागजों में ही मजबूत दिख रही लेकिन वो यह श्रृखंला हार जाएगी।

AusvInd : टेस्ट सीरीज से पहले भारत को लग सकता हैं बड़ा झटका, अभ्यास मैच में ये मुख्य खिलाड़ी हुआ चोटिल

उन्होंने एक क्रिकेट साइट से बात करते हुए कहा की वैसे भारत का प्रदर्शन इंग्लैंड में भी खराब रहा है और मुझे लगता है की भारत को इंग्लैंड में सीरीज जीतनी चाहिए थी। उन्होंने कहा की वैसे भारत की गेंदबाजी अच्छी है लेकिन आॅस्ट्रेलिया में उसका प्रभाव शायदी ही देखने को मिलेगा।