भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन विराट कोहली के शानदार शतक के बावजूद भारतीय टीम 283 रनों पर ऑल आउट हो गई. विराट ने अपने करियर का 25 वां शतक लगाया. इसके बाद जब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जब अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आएं तो पहला विकेट लेने में थोड़ी मेहनत करनी पड़ी.
ऑस्ट्रेलिया के बढ़िया शुरुआत के बाद बुमराह की शानदार गेंद का शिकार हुए हैरिस

पहले मोहम्मद शमी की खतरनाक गेंद ने आरोन फिंच को रिटायर हर्ट करके मैदान से बाहर भेजा. उसके बाद बुमराह की एक शानदार गेंद ने हैरिस को क्लीन बोल्ड कर दिया. बुमराह की इस गेंद को हैरिस समझ ही नहीं पाएं. उनको लगा गेंद बाहर जाएगी तो उन्होंने गेंद को छोड़ना चाहा लेकिन गेंद अंदर की तरफ आई और वो क्लीन बोल्ड हो गएं.
यहाँ देखें वीडियो
Harris wicket pic.twitter.com/MNv0a4Hc5a
— ye cricket hai (@cricket_ye) December 16, 2018
टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 326 रन पर सिमट गई. इसके बाद पहली पारी खेलने उतरी टीम इंडिया 283 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 43 रनों की बढ़त मिली. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट गंवा चुके हैं.
ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लियोन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए
Nathan Lyon just getting it done. Another five for the GOAT! #AUSvIND | @Domaincomau pic.twitter.com/EG79fpA9ya
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 16, 2018
कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने 74 रनों की पार्टनरशिप करके भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती झटकों से उबारा. इसके बाद विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने मिलकर 91 रनों की साझेदारी की.
हनुमा विहारी के साथ भी कप्तान कोहली ने 50 रन जोड़े. ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लियोन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए. मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने दो-दो जबकि पैट कमिंस ने एक विकेट हासिल किया.
विराट के कैच पर हो गया विवाद
मामला थर्ड अंपायर के पास पहुंचा. सॉफ्ट सिग्नल आउट आया. सॉफ्ट सिग्नल नॉट आउट का भी आ सकता था. लेकिन ऐसा लगा कि विराट कोहली नॉट आउट के मुकाबले आउट ज्यादा दिखाई दिए. विराट कोहली के इस विकेट पर सोशल मीडिया पर एक बार फिर से बहस छिड़ गई है.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके
The post वीडियो: ऐसे ही दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज नहीं हैं जसप्रीत बुमराह, हैरिस का विकेट लेने के लिए डाली ऐसी गेंद जिसकी स्विंग देख भौचक्का रह गया ऑस्ट्रेलिया appeared first on SportzWiki Hindi.