Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोहम्मद हफीज ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया मौजूदा समय में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

पिछले कुछ समय से खराब दौर से गुजर रहे पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. आप को बता दें कि उन्होंने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दुबई में शतक जमाया था, लेकिन इसके बाद वह सात पारियों में केवल 66 रन ही बना पाये हैं.

गौरतलब है कि हफीज ने कराची में 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था.  उन्होंने अब तक 3644 रन बनाये हैं, जिसमें दस शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं.

संन्यास लेने के बाद उन्होंने इंटरव्यू दिया था. इस दौरान उन्होंने अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर बात की. उन्होंने साफ़ किया कि उन्होंने स्टेन और रबाडा के डर से संन्यास नही लिया है.

मैंने किसी भी डर में संन्यास नही लिया है

जियो न्‍यूज से बात करते हुए हफीज ने कहा कि

“मैंने टेस्‍ट क्रिकेट से इसलिए रिटायरमेंट नहीं ली, कि मैं अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर रहा था, बल्कि मैंने व्‍यक्तिगत कारणों की वजह से ऐसा किया. मैंने अपने करियर में कई उपलब्धि हासिल की है. अब मैं लिमिटेड ओवर की क्रिकेट में अपना फोकस करना चाहता हूं.”

एक सवाल के जवाब में हफीज ने कहा कि

“लोग सोच रहे हैं कि मैं दक्षिण अफ्रीका के कंडीशन (डेल स्‍टेन और रबाडा ) से डर गया था. मैं इन गेंदबाजों को लिमिटेड ओवर की क्रिकेट में भी सामना करूंगा. मैं इसका जवाब अपने प्रदर्शन से दूंगा.”

गौरतलब है कि ओपनर हफीज ने इस वर्ष अक्‍टूबर में खुलासा किया था कि नेशनल टीम में चयन न होने के कारण वे एक समय संन्‍यास लेने का मन बना चुके थे.

हफीज ने कहा था कि पिछले कुछ माह का समय उनके लिए बेहद परेशानी से भरा रहा. उन्‍होंने बताया था कि संन्‍यास जैसा बेहद कठोर कदम उठाने जा रहा थे लेकिन उनकी पत्नी ने उन्‍हें रोका.

अब पीसीएल में खेलते आएँगे नज़र  

हफीज पाकिस्‍तान सुपर लीग (पीएसएल) के अगले संस्‍करण में लाहौर कलंदर्स टीम के कप्‍तान होंगे. पीसीएल में खेलते को लेकर बात करते हुए हफीज ने कहा कि क्‍लंदर्स टीम ने मेरे उपर विश्‍वास जताया है. उन्‍होंने मुझे बड़ी जिम्‍मेदारी दी है. मैं खिलाडि़यों और मैनेजमेंट के साथ सर्वश्रेष्‍ठ देने में मदद करूंगा. हमारी टीम में प्रतिभावान खिलाड़ी मौजूद हैं खासकर एबी डिविलियर्स जैसा वर्ल्‍ड क्‍लास प्‍लेयर भी है.

विराट कोहली की नहीं कर सकता कोई बराबरी

मोहम्मद हफीज ने फर्स्ट पोस्ट को दिए इंटरव्यू में कहा, कि

“मौजूदा समय में मुझे विश्व में कोई दूसरा खिलाड़ी दिखाई नहीं देता, जो विराट कोहली की बराबरी तक कर सके. विराट कोहली मौजूदा समय में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है. वो तकनीकी रूप से काफी मजबूत है, वो कही भी और कभी भी रन बना सकते हैं.”

The post मोहम्मद हफीज ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया मौजूदा समय में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.