भारत की महिला टीम के लिए आखिरकार कोच का एलान हो ही गया. बहुत दिनों से कोच पद को लेकर काफी माथापच्ची चल रही थी. कभी भारतीय टीम के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन का नाम सामने आता था तो कभी भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद के नाम पर चर्चा होती थी. अब इन सभी नामो के अलग डब्ल्यू वी रमन को भारतीय महिला टीम का कोच बना दिया है.
कौन है डब्ल्यू वी रमन जिनको भारतीय महिला टीम का कोच बनाया गया है?

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज डब्ल्यू वी रमन ने सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर भारत के लिए 11 टेस्ट मैचों में चार अर्धशतकों की मदद से 448 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 94 रन रहा. एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने भारत के लिए 27 मैचों में एक शतक और तीन अर्धशतक की मदद से 617 रन बनाए.
53 साल से रमन बैंगलोर में स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में बतौर बल्लेबाज़ी सलाहकार हैं
53 साल से रमन बैंगलोर में स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अभी भी बतौर बल्लेबाज़ी सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे हैं.अब इसे भी इत्तेफ़ाक़ ही कहा जा सकता है कि जिस गैरी कर्स्टन को उन्होंने कोच के पद के लिए मात दी उसी गैरी की दक्षिण अफ़्रीकी टीम के ख़िलाफ़ उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट मैच खेला था.

यह 1997 में दक्षिण अफ़्रीकी दौरे पर खेला गया केप टाउन टेस्ट था और उस टेस्ट मैच में गैरी कर्स्टन भी अपनी टीम की ओर से खेल रहे थे.कर्स्टन ने पहली पारी में रन आउट होने से पहले 103 रन बनाए थे. भारत ये मैच 282 रन से हार गया था.
इस वजह से कोच की पद हुई थी खाली

मिताली राज ने कोच रमेश पोवार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया.उन्होंने कोच रमेश पोवार पर पक्षपात का आरोप लगाया और उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने की शिकायत भी बीसीसीआई से की.जवाब में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर टीम के कोच रमेश पोवार के समर्थन में खुलकर आई, लेकिन मामला इतना तूल पकड़ गया कि रमेश पोवार को कार्यकाल पूरा होने के बाद कोच के पद से हटना पड़ा.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post कौन है डब्ल्यू वी रमन जिनको भारतीय महिला टीम का कोच बनाया गया है? appeared first on SportzWiki Hindi.