क्रिकेट में अक्सर ही फैंस और क्रिकेट पंडितो के द्वारा मैदान में खेलने वाले खिलाड़ियों की बात होती रहती है। जिसमें बल्लेबाज से लेकर गेंदबाज और फील्डर की भी बाते होती रहती है। इनकी कमाई की चर्चा अक्सर ही देखने को मिल ही जाती है।
क्रिकेट जगत के ये पांच कोच करते हैं सबसे ज्यादा कमाई
लेकिन जब क्रिकेट के खेल में जिस तरह से इस लोगों का योगदान होता है उसी तरह से किसी टीम के कोच का भी बड़ा योगदान होता है। तो आपको दिखाते हैं जो पर्दे के पीछे रहकर टीम को जीत के तैयार करता है।
तो आज हम क्रिकेट जगत के उन पांच कोच की बात करते हैं जिनकी कमाई है सबसे ज्यादा जिसे सुन कर आप भी हैरान रह सकते हैं।
रवि शास्त्री
भारतीय क्रिकेटर हो या भारतीय टीम के कोच दुनिया में सबसे ज्यादा पैसा तो इन पर बरसता है। जिस तरह से भारतीय टीम के मौजूदा खिलाड़ियों की हैरान कर देने वाली कमाई है, उसी तरह से भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री की भी पैसों की बरसात होती है। रवि शास्त्री को कोच के रूप में सालाना 8.2 करोड़ रूपये मिलते हैं।

जस्टिन लैंगर
भारतीय खिलालाड़ियों के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों के बात करें तो वो हैं ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर, ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटरों की कमाई की तरह की उनकी बोर्ड उनके कोच पर भी पैसा खर्च करती है। तभी तो मौजूदा कंगारू कोच जस्टिन लैंगर को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया 3.9 करोड़ रूपये सालाना देती है।

ट्रेवर बेलिस
इंग्लैंड क्रिकेट टीम को हाल के सालों में सफलता की सीढ़िया चढ़ाने वाले उनके मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस अब भले ही कुछ ही महीनों में इंग्लैंड का साथ छोड़ने वाले हैं, लेकिन उन्हें इसकी एवज में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड बहुत पैसा देता है। ट्रेवर बेलिस को कोचिंग के लिए सालाना 3.7 करोड़ रूपये दिए जाते हैं।

माइक हेसन
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड भी कोच के लिए पैसा खर्च करने के मामले में किसी से कम नहीं है। न्यूजीलैंड के हाल ही में बने कोच माइक हेसन को न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड अच्छा खासा पैकेज देता है। न्यूजीलैंड के कोच माइक हेसन को उनकी बोर्ड कोचिंग के लिए सालाना 1.7 करोड़ रूपये देती है।

मिकी आर्थर
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उनके खिलाड़ियों को अक्सर ही पैसों की तंगी से जूझते देखा है। पाकिस्तान क्रिकेट में भले ही पैसों की किल्लत हो, लेकिन वो अपने क्रिकेट टीम के मुख्य कोच माइक आर्थर को अपनी स्थिति के हिसाब से अच्छा पैसा देते हैं। मिकी आर्थर को पाक बोर्ड सालाना 1.5 करोड़ रूपये वहन करती है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post ये हैं क्रिकेट जगत के मौजूदा समय में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले पांच कोच, देखें किस स्थान पर हैं रवि शास्त्री appeared first on SportzWiki Hindi.