Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लियोनेल मेसी ने दिखाया फ्री किक का जादू, बार्सिलोना शीर्ष पर बरकरार

मैड्रिड
लियोनेल मेसी ने फ्री किक पर गोल करने की अपने कौशल का जबर्दस्त नमूना पेश करके दो गोल दागे जिससे बार्सिलोना ने शनिवार को ला लिगा फुटबाल चैंपियनशिप में एस्पेनयोल को 4-0 से करारी शिकस्त दी। मेसी ने अपने दोनों गोल फ्री किक पर किये और बार्सिलोना को अंकतालिका में शीर्ष पर बनाये रखा। मेसी ने दो गोल करने के अलावा एक गोल करने में मदद भी की। बार्सिलोना के अब 15 मैचों में 31 अंक हैं। एटलेटिको मैड्रिड और सेविला के समान 28 अंक हैं। एटलेटिको ने एल्वेस को 3-0 से हराया जबकि सेविला ने वेलेन्सिया से 1-1 से ड्रा खेला।