Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नाम का किया इस्तेमाल तो ट्विटर पर भड़के वीरू, जानिए पूरा मामला

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग अपने ट्वीट से काफी चर्चा में रहते है। लेकिन हाल ही में उनको गुस्सा आ गया जिसकी भड़ास उन्होंने ट्वीट कर निकाली है। जी हाँ, हाल ही में सहवाग ने एक ट्वीट किया जिसमे उन्होंने एक पेपर की तस्वीर भी शेयर की है। यह फोटो राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संस्थापक एवं संयोजक हनुमान बेनीवाल के एक विज्ञापन की है, जिसमे वीरेंद्र सहवाग भी छपवाया गया है।

इसके बाद 40 वर्षीय वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए इस चुनाव प्रचार का खंडन किया है। वीरू ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं दुबई में हूं और इन लोगों से मेरा कभी कोई सम्पर्क नहीं हुआ है।' यहां आगे लिखा, 'जब यह लोग बेशर्मी से अपने कैम्पेन के नाम पर मेरा नाम धोखाधड़ी से इस्तेमाल कर लोगों को बेवकूफ बना सकते हैं, तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि यदि यह कहीं जीत गए तो कितना बेवकूफ बनाएंगे! झूठों से सावधान।'

आपको बता दें, हनुमान बेनीवाल राजस्थान में होने वाले चुनाव प्रत्याशी है। राजस्थान में 7 दिसंबर को विधानसभा चुनाव होने जा रहे है, इसके लिए सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है और इन दिनों जोरों पर प्रचार-प्रसार का काम चल रहा है।

यह भी पढ़े:-

वनडे वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले ही भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को लगा ये बड़ा झटका

हार्दिक पांड्या ने उड़ाया था बड़े भाई का मजाक, क्रुणाल ने फिर इस तरह दिया जवाब

IND VS AUS: भारतीय टीम का ये दिग्गज गेंदबाज बना रहा है ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए खास प्लान



Herald