इंटरनेट डेस्क।इन दिनों भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है और इस सीरीज में दोनों टीमों ने एक एक मैच जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। लेकिन इस सीरीज में विराट कोहली के प्रदर्शन के साथ उनकी आक्रमकता को लेकर ऑस्ट्रेलिया के कोच ने एक ऐसा बयान दिया है जो उनको बहुत पंसद आया है। ऑस्ट्रेलिया कोच ने बताया की कोहली-पेन के बीच का टकराव आक्रामक था लेकिन अपमानजनक नहीं था।
2018 में हुए इन खेलों की विश्व विजेता बनी ये टीमें, जानिए टीमों के नाम
मैच के दौरान विराट कोहली और टिम पेन के बीच जो भी बहस हुई वह एक हास्यपूर्ण थी और इसे अपमानजनक नहीं कहा जा सकता। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की इस सीरीज में कई बार देखा गया है की मैदान पर भारतीय कप्तान कोहली और उनके ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पेन को बहस करते हुए देखा गया और कई बार तो वह शारीरिक संपर्क के बेहद करीब तक आकर बहस कर चुके हैं। इस प्रकार की घटना में दोनों कप्तान के मध्यम केवल आक्रामकता थी ना की किसी का अपमान करना।
IPL 2019: विराट कोहली की टीम में खेलेगा सबसे कम उम्र का ये खतरनाक खिलाड़ी
मैदान पर बहस करने से ज्यादा अपनी आक्रामकता के साथ मैदान पर डटे रहना और जीत के लिए संघर्ष करना ही असली आक्रामकता होती है। ऑस्ट्रेलिया कोच ने कहा की बहुत दिनों बाद हमारी टीम को जीत मिली है और इस सीरीज में स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन ने शानदार गेंदबाजी करके हमारी गेंदबाजी को मजबुत किया है। लैंगर ने कहा की हम आने वाले मैचों में भी आक्रामकता के साथ मैदान पर डटे रहेंगे और जीत के साथ इस सीरीज में बढ़त बनाएंगे।
Herald