Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस दिग्गज ने महेंद्र सिंह धोनी को भारत का बताया सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

90 की दशक के बाद क्रिकेट का खेल काफी तेजी से बदला। पहले जहाँ टीम में विकेटकीपर का काम सिर्फ कीपिंग करना होता था वहीं वह वह बल्लेबाजी भी करने लगे थे। सभी देशों के बाद एक से बढकर एक विकेटकीपर बल्लेबाज थे। वहीं भारत के पास इसकी कमी थी और इसी वजह से राहुल द्रविड़ को काफी कीपिंग करनी पड़ी। टीम की यह परेशानी 2004 में खत्म हुई जब महेंद्र सिंह धोनी को टीम में शामिल किया गया।

शानदार रहा प्रदर्शन

महेंद्र सिंह धोनी के लिए उनकी पहली सीरीज कुछ ख़ास नहीं रही लेकिन जल्द ही उन्होंने अपनी छाप छोड़ दी। उनके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2007 में उन्हें टीम की कप्तानी मिली और पहली ही बार में उन्होंने वर्ल्ड टी-20 जीत लिया।

उनके बाद 2011 में उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 28 विश्व कप पर कब्जा जमाया। बल्लेबाज के रूप में भी धोनी का कोई जवाब नहीं है। उनकी गिनती क्रिकेट के सबसे बेहतरीन फिनिशरों में की जाती है।

कपिल देव ने की जमकर तारीफ

1983 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के कप्तान और दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में शुमार कपिल देव ने महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने माही को भारत का सबसे बेहतरीन क्रिकेटर भी बता दिया।

आज तक के एक प्रोग्राम में उन्होंने कहा

“महेंद्र सिंह धोनी भारत के अब तक का सबसे बड़े खिलाड़ी हैं। उन्होंने 90 टेस्ट खेले और फिर उन्होंने युवाओं को काफी मौकें भी दिए हैं। धोनी ने हमेशा खुद से पहले देश के बारे में सोचा है और उन्हें इसके लिए सलाम करना चाहिए।”

हालिया फॉर्म काफी खराब

महेंद्र सिंह धोनी भले ही बल्लेबाज और कप्तान के रूप में काफी कारनामें कर चुके हैं लेकिन उनका हालिया फॉर्म काफी खराब चल रहा है। इस साल उनका बल्ला पूरी तरफ खामोश रहा और एक भी अर्धशतक नहीं निकला।

इसी प्रदर्शन की वजह से उन्होंने टी-20 टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया है। इसके बाद भी वह टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं और अगर भारत को एक बार फिर विश्व विजेता बनना है तो धोनी उसमें धोनी की भूमिका अहम होगी।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post इस दिग्गज ने महेंद्र सिंह धोनी को भारत का बताया सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर appeared first on SportzWiki Hindi.