भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को जितना उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए पहचाना जाता है. उतना ही उन्हें उनके एग्रेशन के लिए भी पहचाना जाता है.
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का एग्रेशन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भी देखने को मिल रहा है. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के बीच पर्थ में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भी इसी एग्रेशन के चलते तकरार देखने को मिली थी.
मैं क्या करता हूं, इसे मैं दुनिया के बाहर एक बैनर लगाकर नहीं बता सकता

तीसरे टेस्ट मैच से पहले अपने एग्रेशन पर बात करते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा,
“मैं क्या करता हूं या मैं कैसे सोचता हूं, इसे मैं दुनिया के बाहर एक बैनर लगाकर नहीं बता सकता हूं. मैं लोगो को यह नहीं समझाउंगा, कि मैं ऐसा हूं और आपकों मुझे ऐसे पसंद करने की जरुरत है. मेरा इस पर कोई जोर नहीं है. ये हर किसी की अपनी पसंद है. मेरा ध्यान सिर्फ टेस्ट मैच में है.”
लोगो के लिखने व बोलने पर मेरा नियंत्रण नहीं
(Photo by : Getty Images)
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने आगे अपने बयान में कहा,
“लोग मेरे बारे में क्या लिख रहे है या क्या बोल रहे हैं इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है और ना ही मेरा इस पर कोई नियंत्रण है. लोग किस बात पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं, यह उनकी एक व्यक्तिगत पसंद है. फिलहाल मेरा ध्यान टेस्ट मैच पर है, टेस्ट मैच जीतना और टीम के लिए अच्छा करना ही मेरा फोकस है.”
तीसरे टेस्ट के लिए इस प्रकार है विराट सेना

विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, रविन्द्र जडेजा, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post तीसरे टेस्ट से पहले अपने आलोचकों पर भड़के विराट कोहली, कहा मुझे नहीं पड़ता इन सब से कोई प्रभाव appeared first on SportzWiki Hindi.