Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवा भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी ने इस गेंदबाज को माना सबसे मुश्किल

इंग्लैंड दौरे पर अंतिम टेस्ट मैच में डेब्यू करने वाले युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी आईपीएल एक बार फिर खेलते नजर आने वाले हैं। इंग्लैंड में पहले मैच में ही उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। मुश्किल परिस्थितियों में जहाँ उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी वहीं गेंदबाजी में भी एलिस्टर कुक और जो रूट को लगातार दो गेंदों पर आउट किया था।

ऑस्ट्रेलिया में मिला मौका

पहले टेस्ट मैच में अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बेंच पर ही बैठना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में भी उनसे पहले रोहित शर्मा को खेलने का मौका मिल गया।

रोहित के चोटिल होने की वजह से उन्हें दूसरे टेस्ट में खेलने का मौका मिला। पहली पारी में उन्होंने मार्कस हैरिस और शॉन मार्श का विकेट लिया। बल्लेबाजी में उन्होंने भले ही बड़ा स्कोर नहीं बनाया लेकिन मुश्किल पिच पर ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी का डटकर सामना किया।

दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ में खरीदा

घरेलू मैचों में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले हनुमा विहारी को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल की नीलामी में दो करोड़ में खरीदा। इस नीलामी में उनकी बेस प्राइस 50 लाख रूपये थी।

इससे पहले भी विहारी आईपीएल में खेल चुके हैं। आईपीएल 2013 से 2015 तक वह सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा थे। वहां उनका प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा था। 22 मैचों में उन्होंने 90 से भी कम की स्ट्राइक रेट से रन बनाये थे।

इस गेंदबाज को मानते हैं सबसे मुश्किल

हनुमा विहारी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में नये हैं लेकिन उन्होंने इंडिया ए और घरेलू मैच में काफी क्रिकेट खेला है। आईपीएल 2013 के दौरान दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने सबसे मुश्किल गेंदबाज के बारे में बताया था।

उन्हें दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन को सबसे मुश्किल गेंदबाज माना था। स्टेन उस समय सनराइजर्स की टीम का ही हिस्सा थे। अभी तक उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने स्टेन के सामने बल्लेबाजी नहीं की है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post युवा भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी ने इस गेंदबाज को माना सबसे मुश्किल appeared first on SportzWiki Hindi.