Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली को नहीं, बल्कि इस भारतीय बल्लेबाज को बताया केन विलियमसन ने अपना फेवरेट बल्लेबाज

न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन वर्तमान में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है. काफी कम समय में केन विलियमसन अपना एक बड़ा नाम बना चुके है.

केन विलियमसन ने क्रिकेट के मैदान पर कई शानदार उपलब्धियां हासिल कर ली है. इसी बीच केन विलयमसन ने अपने पसंदीदा बल्लेबाज का नाम बताया है.

सचिन तेंदुलकर को मानते हैं अपना फेवरेट क्रिकेटर 

क्रिकट्रेकर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब एक इंटरव्यू के दौरान केन विलियमसन से उनके पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने तुरंत क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम लिया.

साथ ही जब न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन से उनके पसंदीदा रग्बी प्लेयर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अपने ही देश के रग्बी प्लेयर रिची मैकाउ का नाम लिया.

साल 2010 में भारत के खिलाफ ही किया था डेब्यू 

आपकों बता दें, कि सचिन तेंदुलकर उस भारतीय टेस्ट का हिस्सा थे. जिसके खिलाफ साल 2010 में केन विलियमसन ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था.

केन विलियमसन ने साल 2010 में अहमदाबाद में अपना टेस्ट क्रिकेट का पदार्पण किया था. अपने इस डेब्यू टेस्ट मैच में उन्होंने एक शानदार शतक भी लगाया था.

हालांकि, इसी टेस्ट मैच में हरभजन सिंह ने भी शतक लगाया था. जिसकी वजह से केन विलियमसन के शतक को कम सुर्खियाँ मिल पाई थी.

ऐसा रहा है केन विलियमसन का अबतक का क्रिकेट करियर 

केन विलियमसन अबतक न्यूजीलैंड की टीम के लिए 69 टेस्ट मैच, 129 वनडे मैच और 54 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके है. 69 टेस्ट मैचों में केन विलयमसन ने 51.91 की शानदार औसत से 5815 रन बनाये हुए है.

वहीं 129  वनडे मैचों में केन विलयमसन ने 46.28 की औसत से 5184 रन बनाये हुए है. वहीं 54 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में वह 31.64 की औसत से 1424 रन बना चुके है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विराट कोहली को नहीं, बल्कि इस भारतीय बल्लेबाज को बताया केन विलियमसन ने अपना फेवरेट बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.