इंटरनेट डेस्क। भारत और कंगारू टीम के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच का कल तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाला तीसरा मैच दोनों टीमों के लिए बहुत अहम है। क्योंकि दोनों टीमें फिलहाल एक—एक मैच जीतकर इस चार टेस्ट मैचों की सीरीज में बराबरी पर है।
ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के खिलाफ T20-ODI के लिए टीम इंडिया की घोषणा, इस दिग्गज की हुई वापसी
इसी बीच मीडिया से खबर मिल रही हैं कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली मेलबर्न में एक खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। जी, हां आपको बता दे कि कप्तान विराट कोहली इस समय सचिन तेंदुलकर के साथ कंगारू धरती पर छह—छह टेस्ट शतक लगाकर बराबरी पर है। अगर विराट कोहली तीसरे टेस्ट मैच में शतक जड़ देते हैं, तो वो कंगारू धरती पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए है।
AusvInd: भारतीय टीम की मेलबर्न टेस्ट के लिए बड़ी मुश्किलें, ऑस्ट्रेलियाई टीम में इस दिग्गज खिलाड़ी की हुई वापसी
दूसरा भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पूर्व भारतीय कप्तान व सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का भी रिकॉर्ड तोड़ सकते है। विराट कोहली ने इस साल विदेशी धरती पर 1055 रन बनाए है। इसके साथ ही विराट द्रविड़ से इस मामलें में 82 रन पीछे है। आपको बता दें कि द्रविड़ ने 2002 में 1137 रन बनाए थे। इसके साथ ही विराट अगर तीसरे टेस्ट में 83 रन बना लेते हैं तो एक कैलेंडर वर्ष में विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन सकते हैं।