Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जीत की भूख ही ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली को जिता सकती है सीरीज: रिचर्ड्स

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है और टेस्ट सीरीज खेल रही है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर चल रही है। वहीं कुछ दिग्गज क्रिकेटरों का कहना है कि भारत के पास ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने का अच्छा मौका है। इसी कड़ी में महान क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स ने भारत को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिससे ऑस्ट्रेलिया हैरान हो गई।

उन्होंने कहा, 'मौजूदा टीम इंडिया काफी आक्रामक रवैया रखती है और वह टीम में आए इस सकारात्मक बदलाव का श्रेय कप्तान विराट कोहली को जाता हैं। उन्होंने शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि, ;भारतीय टीम पहले (70, 80 और 90 के दशक में) ऐसी नहीं थी लेकिन टीम में विराट जैसे खिलाड़ी का होना बहुत अच्छी बात है। मुझे उनका आक्रामक रवैया काफी अच्छा लगता है, और हो भी क्यों ना? अब उन्हें जवाब देना पसंद है। क्रिकेट में यह सब चलता है और मुझे कोहली की कप्तानी भी काफी पसंद है।

रिचर्ड्स ने आगे कहा, 'टीम इंडिया के पास टेस्ट सीरीज जीतने का शानदार मौका है। पर्थ में उसे हार मिली हो, लेकिन अभी भी वह सीरीज जीत सकती है। क्योंकि भारतीय टीम के पास विराट जैसा कप्तान है और उनके अंदर जीतने की भूख है। उन्होंने आगे कहा, 'वर्ल्ड क्रिकेट में आज टीम इंडिया को हराना काफी मुश्किल है।'

यह भी पढ़े:-

2018 में इन भारतीय खिलाड़ियों का रहा जलवा, कमाई जानकर उड़ जायेंगे होश

2018 अलविदा: इस साल ये क्रिकेटर बने पिता, एक क्लिक में देखें लिस्ट

2018 में हुए इन खेलों की विश्व विजेता बनी ये टीमें, जानिए टीमों के नाम



Herald