भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के संन्यास लेने के बाद अब यूएई के पूर्व कप्तान अमजद जावेद ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. जावेद ने अपने इंटरनेशनल करियर यूएई के लिए 15 वनडे औऱ 22 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले है. वो यूएई के कप्तान भी रह चुके हैं.
जावेद ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 2008 में करी थी

जावेद ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 2008 में बांग्लादेश के खिलाफ हुए वनडे मैच से की थी. इस साल ही उन्होंने नामिबिया के खिलाफ अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. उनके करियक के बेस्ट प्रदर्शन में से एक प्रदर्शन 2015 वर्ल्ड कप में देखने को मिला था. जावेद ने आयरलैंड के खिलाफ हुए मुकाबले में 42 रन बनाने के साथ गेंदबाजी में 60 रन देकर 3 विकेट लिए थे.
अमजद जावेद ने अपने संन्यास की जानकारी खुद अपने ट्विटर अकाउंट से दी
Never easy but it’s time to take retirement from UAE cricket and enjoy watching it as a fan. Would like to thanks @EmiratesCricket @ACCMedia1 @ICC for providing a platform to lead and represent UAE at the highest level.
— Amjad Javed (@amjadjaved) December 22, 2018
जावेद ने अपने संन्यास के पीछे के कारण का भी खुलासा किया. स्पोर्ट्स 360 को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मौजूदा यूएई की टीम में जगह नहीं बन पाने के चलते उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया. ऐसे ही भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर भी अंतराष्ट्रीय मैच से अलविदा कह दिया है. उनको भी टीम में बहुत दिनों से जगह नहीं मिल रही थी.
भारतीय टीम के कई खिलाड़ी जो जल्द कह सकते हैं क्रिकेट को अलविदा

भारतीय टीम के खिलाड़ी युवराज सिंह हरभजन सिंह को भी अब बहुत दिनों से टीम में जगह नहीं मिल रही है. जल्द ये भी खिलाड़ी क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अब 37 साल के हो गएं हैं. 2019 विश्व कप के बाद वो भी क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post टीम में नहीं मिल रही थी जगह, अचानक क्रिकेट से इस दिग्गज खिलाड़ी ने ले लिया संन्यास appeared first on SportzWiki Hindi.