टी-20 ने क्रिकेट को नया आयाम दिया है। जहां एक समय 80-90 गेंद में बनाया गया शतक तेज लगता था वहीं अब 50 से भी कम गेंदों में आये दिन शतक बन जाते हैं। अब सिर्फ पुरुष क्रिकेट ही नहीं बल्कि महिला क्रिकेट में भी हो रहा है। अभी ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही महिला बिग बैश लीग में सिर्फ 20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले ग्रेस हैरिस ने टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ गया।
मात्र 42 गेंद में जड़ा शतक

गैरी हैरिस ने सिर्फ 42 गेंदों पर शतक पूरा किया जो इस लीग का सबसे तेज है। इस सलामी बल्लेबाज की शानदार पारी की बदौलत ब्रिस्बेन हीट ने मेलबर्न स्टार्स को 10 विकेट से मात देकर लीग में अपनी तीसरी जीत दर्ज की।
25 साल की इस दाएँ हाथ की बल्लेबाज ने 42 गेंदों पर 13 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन बनाए। यह महिला टी-20 क्रिकेट में ये दूसरा सबसे तेज शतक है। इससे पहले 2010 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन ने 38 गेंदों पर शतक लगाया था।
मेलबर्न स्टार्स ने बनाये 132 रन

महिला बिग बैश के 21वें मैच में मेलबर्न स्टार्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुरुआत में ही टीम ने विकेट खो दिया और उसके बाद उनके बल्लेबाजों ने काफी धीमी बल्लेबाजी की।
20 ओवर में मेलबर्न स्टार्स की टीम 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 132 रन ही बना पाई। उनके किसी बल्लेबाज ने 30 रनों से ज्यादा की पारी नहीं खेली। ग्रेस हैरिस ने गेंदबाज में एक बल्लेबाज को आउट किया।
10.5 ओवर में हासिल किया लक्ष्य

20 ओवर में 133 रनों का लक्ष्य कोई मुश्किल नहीं था लेकिन सलामी बल्लेबाज ग्रेस हैरिस इसे इतना आसान बना देगी इसका अंदेशा किसी को नहीं था। हैरिस की विस्फोटक बल्लेबाजी की वजह से टीम ने 55 गेंद बाकी रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया।
हैरिस ने जहां 101 रनों की विस्फोटक पारी खेली और वहीं दूसरी सलामी बल्लेबाज बेथ मूडी 25 गेंद में 28 रन बनाकर नाबाद रही। इस मैच को ब्रिस्बेन हीट ने 10 विकेट से अपने नाम किया।
देखें वीडियो:
Let's relive that, shall we? Grace Harris with the fastest WBBL century ever
#BringTheHeat #WBBL04 pic.twitter.com/0ttFP8RoYa
— Brisbane Heat WBBL (@HeatWBBL) December 19, 2018
The post महिला बिग बैश: ब्रिस्बेन हीट की ओपनर ग्रेस हैरिस ने जड़ा लीग के इतिहास का सबसे तेज शतक, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.
