Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: ऋषभ पन्त की कीपिंग में दिखी धोनी वाली बात, विकेट के पीछे कर रहे हैं कुछ ऐसा

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एडिलेड ओवेल में टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन भारतीय टीम ने 250/9 का स्कोर बनाया था और आज दिन की पहली ही गेंद पर मोहम्मद शमी के आउट होने के साथ भारत की पारी सिमट गयी। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में आरोन फिंच पवेलियन लौट गये।

ऋषभ पन्त ने की अच्छी कीपिंग

ऋषभ पन्त को रिद्धिमान साहा की जगह टेस्ट टीम में जगह मिली है। उनकी बल्लेबाजी पर किसी को संदेह नहीं है, लेकिन विकेटकीपिंग पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे। इंग्लैंड में उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी विकेट के पीछे जूझते नजर आ रहे थे। इसी वजह से टेस्ट सीरीज में भी उनपर सवाल उठ रहा था लेकिन आज ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में वह विकेटकीपिंग कर रहे हैं।

अश्विन को बता रहे बल्लेबाज की चाल

 

ऋषभ पन्त अब विकेट के पीछे पहले से ज्यादा कॉन्फिडेंस भी दिख रहे हैं। पहले के मैचों जहाँ वह विकेट के पीछे शांत ही रहते थे वहीं अब लगातार गेंदबाज को बल्लेबाज के बारे में बताते रहते हैं।

आज उन्होंने लगातार अश्विन को बल्लेबाज की चाल के बारे में बता रहे थे। ट्रेविस हेड को गेंदबाजी करने के दौरान वह लगातार अश्विन को बता रहे थे कि छोटी गेंद नहीं डालनी है। महेंद्र सिंह धोनी गेंदबाजी को ऐसे ही बताते रहे हैं।

पहली पारी में भारत को बढत बनाने का मौका

भारतीय टीम पहली पारी में भले ही 250 पर ऑल आउट हो गयी हो लेकिन 150 के स्कोर तक पहुँचने तक ऑस्ट्रेलिया के भी 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। ऐसे में भारत के पास पहली पारी में बढत बनाने का अच्छा मौका है।

टीम के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की है और वह कंगारू पारी को जल्द समेट कर टीम को बढत दिलाना चाहेंगे। ऑस्ट्रेलिया टीम को अंतिम पारी में बल्लेबाजी करनी है और इस पिच पर यह आसान नहीं होने वाला।

वीडियो:

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post वीडियो: ऋषभ पन्त की कीपिंग में दिखी धोनी वाली बात, विकेट के पीछे कर रहे हैं कुछ ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.