Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दुनिया के सबसे तेज धावक बोल्ट से भी तेज दौड़कर माही ने टीम इंडिया को दिलवाई थी जीत

आपको याद दिला दें कि साल 2016 में आयोजित आईसीसी विश्व कप के दौरान भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत के लिए यह मैच जीतना अनिवार्य हो गया था। मैच के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी यानी माही ने मुस्ताफिजुर रहीम को रन आउट करके इतिहास रच दिया। दरअसल इस मैच के बाद माही को हर कोई क्रिकेट का उसैन बोल्ट कहने लगा था। इस मैच में टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए थे।

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम को पहला झटका 11 रनों के स्कोर पर मिल गया। लेकिन तमीम इकबाल और सब्बीर रहमान पारी को संभाल लिया। बावजूद इसके 95 रन के स्कोर पर टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बांग्लादेश के 5 खिलाड़ियों को आउट कर दिया था। इसके बाद मुशफिकुर रहीम ने खुद के दम पर बांग्लादेश की मैच में वापसी करा दी। मैच के आखिरी ओवरों में बांग्लादेश की जीत तय थी। आखिरी ओवर में 10 रन चाहिए थे। मुशफिकुर रहीम ने दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका जड़कर टीम की जीत पक्की कर दी। बांग्लादेश की टीम जीत के जश्न में डूब चुकी थी।

लेकिन अगली दो गेंदों पर भारत ने लगातार दो विकेट अपनी झोली में डाले। अब बांग्लादेश को एक गेंद पर 2 रन की दरकार थी। विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी खड़े थे। हार्दिक पांडया ने गेंद फेंकी लेकिन वह बल्ले पर नहीं लगी, बावजूद इसके मुस्ताफिजुर रन लेने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान धोनी गेंदे को लपक कर चीते की तरह विकेट की ओर दौड़े।

मुस्ताफिजुर के क्रीज में पहुंचने से पहले ही माही विकेट बिखेर चुके थे। इस प्रकार महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम को एक अद्भुत जीत दिलवाई थी। ऐसा माना गया था कि धोनी ने बोल्ट से भी तेज दौड़कर मुस्ताफिजुर को आउट किया था, खैर जो भी हो धोनी की इस रफ्तार ने टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया था।



Herald