Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली के ‘विराट’ जश्न को देखकर भड़के ऑस्ट्रेलियाई कोच, कहा ‘हमने किया होता तो….’

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे पहले टेस्ट में भारत ने अपनी पकड़ मजबूत बना ली है. भारत ने इस मैच में 166 रनों की बढ़त बना ली है. भारत की ओर से पुजारा 40 रन और अजिंक्य रहाणे 1 रन बना के नाबाद खेल रहे हैं. भारतीय टीम ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की पारी को 239 रनों पर समेट दिया.

क्या कहा जस्टिन लैंगर ने?

ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि यदि उनके खिलाड़ी भारतीय कप्तान विराट कोहली की तरह विकेटों का जश्न मनाते तो उन्हें अब तक ‘दुनिया का सबसे बदतर इंसान’ करार दे दिया गया होता.

लैंगर ने भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की धीमी बल्लेबाजी को लेकर सचिन तेंदुलकर के ‘रक्षात्मक मानसिकता’ वाले ट्वीट पर भी ऐतराज जताया. कोहली ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के हर विकेट का अपने अंदाज में जश्न मनाया.

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ऐसा करते तो उनकी अलग राय  बनाई जाती 

लैंगर ने कहा कि

“उनका (विराट कोहली) जुनून देखकर उन्हें अच्छा लगा, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ऐसा करते तो उनके बारे में अलग राय बनाई जाती.”

उन्होंने कहा,

”कोहली खेल का सुपरस्टार है और कप्तान है. हम ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में इस पर लंबी बात करते आये हैं, कि विरोधी कप्तान को दबाव में रखना है. खेल में वह जुनून देखकर अच्छा लगता है.”

सचिन तेंदुलकर पर भी विफर गएं ऑस्ट्रेलियाई कोच 

उन्होंने कहा,

‘यदि हम ऐसा कुछ करते हैं, तो हमें दुनिया में सबसे खराब कह दिया जाता.सीमा रेखा की बात होने लगती है, लेकिन मुझे जुनून देखकर अच्छा लगता है, लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि एक सीमा रेखा होती है.’

इससे पहले तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा,

‘टीम इंडिया को इस स्थिति का पूरा फायदा उठाकर अपनी पकड़ नहीं छोड़नी चाहिये. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की अपनी धरती पर रक्षात्मक मानसिकता मैंने पहले कभी नहीं देखी.’

बता दें, पहले टेस्ट में भारतीय टीम अपनी पकड़ बना ली है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके

The post कोहली के ‘विराट’ जश्न को देखकर भड़के ऑस्ट्रेलियाई कोच, कहा ‘हमने किया होता तो….’ appeared first on SportzWiki Hindi.