Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया में पहली बार सीरीज जीतने का सचिन तेंदुलकर ने दिया खास मंत्र

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 6 दिसंबर से 7 जनवरी के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इस टेस्ट सीरीज के लिए क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम को पहली बार ऑस्ट्रेलिया की धरती में सीरीज जीत का एक बहुत खास मंत्र दिया है.

बता दें, कि भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ प्रैक्टिस मैच में चोटिल हो गये थे, इसलिए केएल राहुल और मुरली विजय का पहले टेस्ट में ओपनिंग करना तय है.

शुरूआती 30 ओवर टॉप-3 बल्लेबाज खेले 

सचिन तेंदुलकर ने स्पोर्ट्सस्टार से बात करते हुए अपने बयान में कहा, “जब आप कभी भी विदेश में जाते हैं, तो शुरुआती जोड़ी बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है. खासतौर में ऑस्ट्रेलिया की धरती में, असल में, 1, 2 और 3 और कभी-कभी, नंबर 4 भी यहां जल्दी आउट हो जाते है, इसलिए मुझे लगता है, कि 1 से 3 के बल्लेबाजों को ज़िम्मेदारी लेनी होगी और लगभग 30 ओवर तो खेलने ही होंगे.

जब आप एक बार ऑस्ट्रेलिया की धरती में 30 ओवर खेल लेंगे, तो वह पिच बल्लेबाजों के लिए आसान होने लगती है और आप फिर उसमे एक बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते है.”

नई गेंद उछाल व स्विंग करेगा प्राप्त 

सचिन तेंदुलकर ने स्पोर्ट्सस्टार से बात करते हुए आगे अपने बयान में कहा,

“मैंने इंग्लैंड दौरे की शुरुआत से पहले भी कहा था, कि पहले 40 ओवर महत्वपूर्ण हैं, इसके बाद गेंद पुरानी हो जाती है और अपनी चमक को खो देती है. बाद में बॉल थोड़ा कम स्विंग करता हैं और आप शुरूआत की अपेक्षा बाद में अच्छी बल्लेबाजी कर सकते है.

मुझे लगता है, कि ऑस्ट्रेलिया में, पहले 30-35 ओवर बहुत महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं. जब गेंद नई है और सीम सीधी है, तो फिर गेंद पिच में पड़ने के बाद उछाल भी प्राप्त करेगा और सीम के साथ स्विंग होगा और ऐसी गेंदों को खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता हैं, इसलिए भारत को पहले 35 ओवर का बहुत ध्यान रखना होगा. अगर वह हरी विकेट देते है, तो सभी तेज गेंदबाज काफी देर तक खतरनाक साबित हो सकते है और हमेशा मैच में बने रहेंगे.”

ऑस्ट्रेलिया की धरती में सचिन ने बनाये हुए है 1809 टेस्ट रन 

बता दे, कि सचिन तेंदुलकर ने अपने पहले ही ऑस्ट्रेलियाई दौरे में दो शानदार शतक लगाये थे. उन्होंने 1991-92 की टेस्ट सीरीज में पहले सिडनी में 148 रन की पारी खेली थी. वहीं इसके बाद पर्थ में भी 114 रन की शानदार पारी खेली थी. वह ऑस्ट्रेलिया की धरती में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की धरती में कुल 1809 रन बनाये हुए है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ऑस्ट्रेलिया में पहली बार सीरीज जीतने का सचिन तेंदुलकर ने दिया खास मंत्र appeared first on SportzWiki Hindi.