भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में पर्थ की जिस पिच की चर्चा घास, पेस और बाउंस के लिए हो रही है, उस पर सबसे अधिक विकेट एक स्पिनर ने निकाले. ऐसा नहीं है कि पिच पर पेस या बाउंस नहीं है, लेकिन यह इस स्पिनर की काबिलियत है कि वे ऐसी पिच पर भी उतने ही प्रभावी नजर आते हैं, जितने किसी स्पिन ट्रैक पर. यही वजह है कि भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी उनकी तारीफ में कसीदे गढ़ रहे हैं.
पर्थ में किया सबको हैरान

लॉयन पर्थ में 82वां टेस्ट खेल रहे हैं. उन्होंने तेज गेंदबाजों की सहायक पिच पर पांच खिलाड़ियों को आउट कर भारत की पारी समेटने में अहम भूमिका निभाई. मैच के तीसरे दिन जब खेल शुरू हुआ, तब ऑस्ट्रेलिया, भारत के तीन विकेट झटक चुका था, लेकिन इनमें से कोई भी लॉयन ने नहीं लिया था. उन्होंने इसकी भरपाई तीसरे दिन को की. लॉयन ने तीसरे दिन अपने पहले ही ओवर में अजिंक्य रहाणे को आउट कर भारत को करारा झटका दिया. और लंच के बाद जब भारत की पारी सिमटी तो लॉयन के खाते में पांच विकेट दर्ज थे.
सचिन भी हुए दीवाने
Australia have got a very special spinner in @NathLyon421. He has got terrific variations and uses the pace and bounce from the pitch to extract maximum value. #INDvAUS
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) December 16, 2018
31 साल के नाथन लॉयन की इस शानदार गेंदबाजी के लिए खूब तारीफ मिल रही है. उनके प्रशंसकों में अब सचिन तेंदुलकर का नाम भी जुड़ गया है. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर कहा, ‘नाथन लॉयन के रूप में ऑस्ट्रेलिया के पास एक बहुत ही शानदार स्पिनर है. उनके पास गजब की विविधता है. वे पिच से मिलने वाली गति और बाउंस का अधिकतम इस्तेमाल करते हैं, जिससे वे प्रभावशाली हो जाते हैं.’
सचिन से तारीफ पा कर खुश हुए लायन

नाथन लॉयन ने सचिन के ट्वीट से जुड़े सवाल पर कहा, ‘सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी से तारीफ मिलना बड़े सम्मान की बात है. वे क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं. इसलिए जब वे किसी खिलाड़ी की प्रशंसा करते हैं, तो उसका खुश होना लाजिमी है. मुझे भी खुशी हो रही है कि सचिन ने मेरे खेल को सराहा.’
The post ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन के दिवाने हुए सचिन तेंदुलकर बांधे तारीफों के पूल appeared first on SportzWiki Hindi.