Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गौतम गंभीर ने भारतीय कोच रवि शास्त्री पर साधा निशाना, इस वजह से लगाई फटकार

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। संन्यास की घोषणा के बाद से वह लगातार अपने क्रिकेट करियर, साथी खिलाड़ी और भारतीय क्रिकेट के वर्तमान टीम पर अपनी बात रख रहे हैं। गंभीर उस खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं जो हमेशा अपनी बात खुलकर बोलते हैं। ऐसे में उन्होंने एक बार फिर कोच रवि शास्त्री को अपने निशाने पर लिया है।

शास्त्री ने बताया था बेस्ट टीम

इंग्लैंड दौरे के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री के एक बयान से उनका काफी मजाक उड़ा था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय कोच ने कहा था कि यह भारतीय टीम पिछले 15-20 सालों की घर से बाहर खेलने वाले सबसे बेहतरीन टीम है।

उनके इस बयान की चारों तरफ आलोचना हुई थी। शास्त्री के साथ क्रिकेट खेल चुके खिलाड़ियों ने भी इस बयान पर उन्हें आड़े हाथों लिया था। कप्तान विराट कोहली से भी इसपर सवाल पूछा गया था लेकिन उन्होंने इसपर कोई जवाब नहीं दिया।

गंभीर ने बताया बचकाना बयान

पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर नने कोच रवि शास्त्री के इस बयान को बचकाना करार दिया है। क्रिकेट नेक्स्ट को दिया हालिया इंटरव्यू में उन्होंने इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा

“भले ही आप 4-1 से जीत हासिल करते लेकिन आप यह नहीं कहेंगे कि विदेश में खेलने वाली सबसे बेहतरीन भारतीय टीम है। आप इसके बाद भी विनम्र रहेंगे और सुधार करना चाहेंगे। आप यह नहीं कहेंगे कि यह विदेश में सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम है। यह बचपना है। मुझे यकीन है कि लोग इसे गंभीरता से नहीं लेंगे। मैं अन्य लोगों के बारे में नहीं जानता लेकिन मैंने इसे गंभीरता से नहीं लिया क्योंकि यह एक बचकाना बयान था।”

शास्त्री के करियर पर भी उठाये सवाल

गौतम गंभीर यहीं नहीं रुके। उन्होंने खिलाड़ी के रूप में रवि शास्त्री के प्रदर्शन पर भी सवाल खड़े कर दिए। गंभीर के अनुसार एक-दो मौकों को छोड़कर शास्त्री के घर से बाहर कोई खास प्रदर्शन नहीं रहा है।

उन्होंने कहा

“मुझे यकीन है कि जो लोग कुछ भी नहीं जीता है, वहीं इस तरह के बयान देते हैं। मुझे नहीं पता कि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया में विश्व चैम्पियनशिप जीतने के अलावा अपने करियर में क्या हासिल किया है। मुझे नहीं लगता कि वह विदेश में जीत हासिल करने वाली किसी टीम का हिस्सा थे।”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post गौतम गंभीर ने भारतीय कोच रवि शास्त्री पर साधा निशाना, इस वजह से लगाई फटकार appeared first on SportzWiki Hindi.