Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्या किंग्स इलेवन पंजाब के साथ मेंटर के रूप में जुड़ने वाले हैं गौतम गंभीर? खुद दे रहे हैं ये संकेत

पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पिछले हफ्ते ही क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। गंभीर ने संन्यास के साथ ही यह भी साफ़ कर दिया था कि वह अब किसी तरह का क्रिकेट नहीं खेलेंगे। रणजी ट्रॉफी में आंध्रा के खिलाफ हुआ मैच उनके क्रिकेट करियर का अंतिम मैच था। उस मैच में उन्होंने शानदार शतकीय पारी भी खेली थी।

किंग्स इलेवन पंजाब ने दी बधाई

आईपीएल की टीम किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने संन्यास लेने के बाद गौतम गंभीर को अपने शानदार करियर के लिए बधाई दी। इसके बाद ही उन्हें भविष्य को लेकर शुभकामनाएं भी दी। किंग्स इलेवन ने ट्विट में लिखा

“एक अध्याय का अंत, एक नया शुरू होता है! हम आपके लिए एक महान भविष्य की कामना करते हैं, शानदार यादों के लिए धन्यवाद गौतम गंभीर।”

गौतम गंभीर ने किया रिप्लाई

सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर आईपीएल में तब की दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने किंग्स इलेवन के ट्वीट के रिप्लाई में लिखा “इसे विशेष बनाने के लिए धन्यवाद टीम लाल। जल्द ही मिलते हैं।”

इसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब ने इसके रिप्लाई में ट्वीट करते हुए लिखा “यह हमारा सौभाग्य है। गुफा के खड़े से हमारे शेरों के लिए उत्साहित करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।”

क्या पंजाब से जुड़ने वाले है गंभीर

गौतम गंभीर ने संन्यास लेने के बाद अपने आगे के प्लान के बारे में कुछ खास नहीं बताया है। हालाँकि, इन ट्वीट और रिप्लाई को देखकर लगता है कि वह किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के साथ जुड़ने वाले हैं।

पिछले सीजन में वीरेंद्र सहवाग टीम के मेंटर थे लेकिन अब उन्होंने अपना पद छोड़ दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या कोलकाता और दिल्ली के लिए खेल चुके गंभीर पंजाब टीम से जुड़ते हैं या नहीं।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post क्या किंग्स इलेवन पंजाब के साथ मेंटर के रूप में जुड़ने वाले हैं गौतम गंभीर? खुद दे रहे हैं ये संकेत appeared first on SportzWiki Hindi.