Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में केवल चौथी बार ही हुआ ऐसा

खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के तूफानी गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने श्रीलंका की पहली पारी के आखिर छह विकेट केवल 15 गेंदों पर ही झटककर दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच पर अपनी टीम की पकड़ मजबूत कर दी। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 178 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका टीम बोल्ट के कहर के आगे केवल 104 रन पर ही ढेर हो गई।

विराट ने तोड़ा द्रविड़ का ये रिकॉर्ड, अब इस विश्व कीर्तिमान पर नजर

साल समाप्त होने से पहले ही डेल स्टेन ने रच दिया ये इतिहास

इसके बाद कीवी टीम ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 231 रन बना लिए हैं। इस तरह न्यूजीलैंड ने अब तक मैच में 305 रन की बढ़त हासिल कर ली है।श्रीलंका को पांचवां विकेट 94 के स्कोर पर गिरा। उसे ये झटका बोल्ट ने दिया। इसके बाद उन्होंने पांच और झटके देते हुए पूरी श्रीलंकाई टीम को केवल 104 रन पर ही ढेर कर दिया।

चेतेश्वर पुजारा ने इस महान खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

श्रीलंका के आखिरी चार बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल पाएं। ये क्रिकेट इतिहास का चौथा अवसर है जब किसी टीम के आखिर चार बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। बोल्ट ने केवल 15 गेंदों पर ही श्रीलंका के आखिरी छह बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।

ऐसा करना भारतीय कप्तान विराट को पड़ा भारी, यूं हुए ट्रोल

इस दौरान उन्होंने केवल चार रन ही दिए। बोल्ट ने श्रीलंका की पहली पारी में 15 ओवर में 30 रन देकर छह विकेट हासिल किए। यह उनका टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। श्रीलंका की ओर से एंजेला मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा नाबाद 33 रन बनाए।