Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन और जहीर खान ने युवराज सिंह के मुंबई इंडियंस में चुने जाने पर जताया था ख़ुशी, अब सौरव गांगुली ने कही ये बात

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन की नीलामी मंगलवार को जयपुर में हुई। अगले सीजन के लिए हुई नीलामी में देश विदेश के करीब 350 खिलाड़ी शामिल हुए थे जिनमें से आखिर तक 60 खिलाड़ियों को खरीरदार मिल सके। इनमें सबसे ज्यादा नजरे भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज रहे युवराज सिंह पर थी।

युवराज सिंह को आखिरी पलों में मुंबई इंडियंस ने किया अपने पाले में

भारतीय टीम के लिए एक जबरदस्त करीयर बनाने वाले युवराज सिंह पिछले करीब 18 महीनों से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। युवी के लिए आईपीएल फिर से वापसी के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म कहा जा सकता है।

ऐसे में युवराज सिंह और उनके फैंस को अपने इस स्टार खिलाड़ी के आईपीएल में खेलने की उम्मीद थी जो आईपीएल ऑक्शन की शुरुआत में तो खत्म सी हो गई थी लेकिन आखिरी पलों में वो एक बार फिर से युवी को खेलते देख पाएंगे। जिन पर मुंबई इंडियंस की टीम ने अपनी मुहर लगायी।

मुंबई इंडियंस ने युवी पर दांव खेलकर बचा लिया युवी के आईपीएल करियर को 

मंगलवार को हुई नीलामी में युवराज सिंह का नाम जैसे ही नीलामी पोटली से बाहर निकला हर किसी की एकटक नजरें लग गई। इसके बाद जो हुआ वो युवी के फैंस को निराश करने वाला साबित हुआ।

युवराज सिंह के लिए उम्मीद खत्म हो गई थी लेकिन नीलामी के आखिरी पलों में  युवराज सिंह की हुई दूसरे राउंड की नीलामी के दौरान उनकी बेस प्राइज 1 करोड़ में ही मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने दांव खेला और युवी को अपने पाले में कर लिया।

सौरव गांगुली ने युवी को चुनने पर जतायी खुशी

मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े योद्धा में से एक खिलाड़ी युवराज सिंह का आईपीएल करियर खत्म होने से बचा लिया।

अब युवराज सिंह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आएंगे। युवराज सिंह के आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने पर सौरव गांगुली ने बड़ी खुशी जतायी।

सौरव गांगुली ने अपने ट्वीट में इस बात को लेकर लिखा कि “मुंबई  के द्वारा युवी को चुनने पर खुशी हो रही है। युवराज शॉर्टर फॉर्मेट में देश के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं इनको बहुत शुभकामनाएं।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post सचिन और जहीर खान ने युवराज सिंह के मुंबई इंडियंस में चुने जाने पर जताया था ख़ुशी, अब सौरव गांगुली ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.