Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : ऑस्ट्रेलिया अपनी हरकतों से नहीं आ रहा बाज, युवा ऋषभ पंत के साथ कमिंस के की शर्मनाक हरकत

भारत और ऑस्ट्रेलिया की सीरीज हमेशा से ही स्लेजिंग के लिए जानी जाती है. कप्तान विराट कोहली ने भी ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले साफ़ कहा था, कि हम स्लेजिंग की शुरूआत नहीं करेंगे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने की तो उसका जवाब जरुर देंगे.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज आज गुरुवार से शुरू हो गई है और इस मैच के पहले ही दिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने अपना रंग दिखा दिया है.

कमिंग्स ने पंत को किया स्लेज 

आपकों बता दे, कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंग्स ने पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत को स्लेज किया है.

दरअसल, ऋषभ पंत आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे. उन्होंने 2 चौके व एक छक्का अपनी पारी के दौरान लगा दिया था और यह बाउंड्री उन्होंने मिचेल स्टार्क जैसे तेज गेंदबाज को लगाई थी.

मिचेल स्टार्क के साथी गेंदबाज पैट कमिंग्स से ऋषभ पंत की आक्रमक बल्लेबाजी देखी नहीं जा रही थी और उन्होंने अपनी बौखलाहट में ऋषभ पंत को स्लेज करना शुरू कर दिया.

स्लेजिंग के कारण अपने खेल में फोकस नहीं रख पाये पंत 

रिषभ पंत

रिषभ पंत

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत भी स्लेजिंग के कारण अपने खेल में फोकस नहीं रख पाये और 49.1 ओवर में स्पिनर नाथन लियोन की गेंद पर विकेटकीपर टीम पेन को कैच थमा बैठे. उन्होंने भारत के लिए इस मैच में 38 गेंदों में 25 रन की पारी खेली और अपनी पूरी के दौरान आक्रामक रुख अपनाए रखा.

यहाँ देखे कमिंग्स द्वारा पंत को स्लेज करने का वीडियो 

 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज पैट कमिंग्स ने अपनी स्लेजिंग का निशाना बनाया.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो : ऑस्ट्रेलिया अपनी हरकतों से नहीं आ रहा बाज, युवा ऋषभ पंत के साथ कमिंस के की शर्मनाक हरकत appeared first on SportzWiki Hindi.