Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

र्स्टलिंग के गोल से मैनचेस्टर सिटी जीता

लंदन
रहीम र्स्टलिंग के गोल की बदौलत बोर्नेमोथ को 3-1 से हराकर मैनचेस्टर सिटी ने प्रीमियर लीग फुटबाल के शीर्ष पर पांच अंक की बढ़त बना ली है। दूसरी तरफ साउथम्पटन के खिलाफ 2-2 के ड्रा से मैनचेस्टर यूनाईटेड की परेशानी बढ़ गई है। मैनचेस्टर सिटी की यह प्रीमियर लीग में लगातार छठी जीत है और उसने दूसरे स्थान पर मौजूद लीवरपूल पर मजबूत बढ़त बना ली है। मैनचेस्टर सिटी ने 14 मैचों में 38 हैं जबकि उससे एक मैच कम खेलने वाले लीवरपूल के 33 अंक हैं। लीवरपूल की टीम हालांकि अगर रविवार को एवर्टन को हराने में सफल रहती है तो सिटी की बढ़त फिर दो अंक की ही रह जाएगी।