Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हॉकी विश्वकप: चोटिल मोहम्मद रिजवान सीनियर की जगह अर्सलान कादिर पाक टीम में

भुवनेश्वर
एफआईएच ने पाकिस्तान के चोटिल कप्तान मोहम्मद रिजवान सीनियर की जगह अर्सलान कादिर को विश्व कप के बाकी मैचों के लिये पाकिस्तानी हाकी टीम में शामिल करने को मंजूरी दे दी। पाकिस्तानी टीम प्रबंधन ने एफआईएच से इसकी अनुमति मांगी थी जो शनिवार को मिल गई। एफआईएच ने कहा कि हम मोहम्मद रिजवान सीनियर के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं। इसके साथ ही ओडिशा हाकी विश्व कप में अर्सलान कादिर का स्वागत करते हैं । रिजवान को मलेशिया के खिलाफ 1-1 से ड्रा रहे लीग मैच में ऊंगली में फे्रक्चर हो गया था और वह टूर्नामेंट के बाकी मैचों में भाग नहीं ले सकेंगे। पाकिस्तान के 28 वर्षीय स्ट्राइकर कादिर भुवनेश्वर में 2014 में खेली गई चैम्पियंस ट्राफी में पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थे । उन्होंने सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ आखिरी मिनट में गोल दागा था ।