एडिलेड, 8 दिसम्बर: आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और भारत के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ था लेकिन एक बार फिर दखल देते हुए बारिश ने दोनों टीमों के बीच जारी खेल में रोक लगा दी। एडिलेड ओवल मैदान पर जारी मैच में अपनी पहली पारी को आगे खेलने उतरी आस्ट्रेलिया टीम ने आठवां विकेट गंवाते हुए अपने खाते में 13 रन ही जोड़े थे कि बारिश ने दखल देते हुए इस मैच को बीच में रोक दिया।
पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज ट्रेविस हेड (66) नाबाद हैं। उन्होंने तीसरे दिन शनिवार को मिशेल स्टॉर्क (15) के साथ 27 रनों की साझेदारी कर टीम को 204 के स्कोर तक पहुंचाया था लेकिन इसी स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने स्टॉर्क को विकेट के पीछे खड़े ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करा मेजबान टीम को दिन का पहला झटका दिया।
इसके बाद बारिश शुरू हो गई और मैच को बीच में ही रोकना पड़ा। भारत ने अपनी पहली पारी में 250 रनों का स्कोर खड़ा किया है।
The post एडिलेड टेस्ट : एक बार फिर बारिश ने दिया दखल appeared first on SportzWiki Hindi.