भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। वहीं इस तीसरे टेस्ट मैच के दौरान कर्नाटक के बेहतरीन बल्लेबाज़ मयंक अग्रवाल को इस मैच के दौरान टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला है। इस मैच के दौरान युवा खिलाड़ी मयंक अग्रवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन दिया हैं।
इस खिलाड़ी ने 95 गेंदे खेलते हुए 76 रन अपने नाम किये हैं। इस मैच में मयंक ने 6 चौकों की मदद से एक अर्धशतक भी अपने नाम किया है। वहीं मयंक के इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने से अब जहां उनके फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
तो अब वहीं क्रिकेट के दिग्गज इस खिलाड़ी के बेहतरीन प्रदर्शन के तारीफों के पल बांधते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब इसी लिस्ट में एक और दिग्गज खिलाड़ी पूर्व विस्फोटक क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का नाम भी जुड़ गया हैं।
बता दें सहवाग सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया हैं। जिसमें वो मयंक अग्रवाल की शानदार बल्लेबाजी और अपने कुछ पुराने अनुभव शेयर करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सहवाग ने की मयंक अग्रवाल की तारीफ़
MCG
Dikirim oleh Virender Sehwag pada Rabu, 26 Desember 2018
सहवाग ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किये गए वीडियो में टेस्ट मैच में डेब्यू करने वाले युवा खिलाड़ी मयंक अग्रवाल की जमकर तारीफ की हैं। उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि ,
“आज मयंक अग्रवाल ने डेब्यू करते हुए एक शानदार पारी खेली हैं। जिसके साथ ही वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं। जिन्होंने 76 रन की शानदार पारी खेलते हुए एक अर्धशतक अपने नाम किया। “
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि,
“बस थोड़ा दुःख इस बात का है, कि वो एक बेहतरीन शतकीय पारी खेल सकते थे। वो थोड़ा सा निराश थे। अगर वो दिन के अंत तक खेलते तो शायद वो एक शतकीय पारी खेल जाते। इसी के साथ वो पहले ऐसे खिलाड़ी बन जाते। जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू में 100 रन बनाये हो। खैर ये सब नहीं हुआ। लेकिन मुझे उनकी पारी देखने में बड़ा मजा आया। उन्होंने मैच के दौरान काफी बेहतरीन शॉट्स लगाए।”
सहवाग ने मेलबर्न के मैदान पर बनाए 195 रन

बता दें भारतीय टीम के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने मेलबर्न के मैदान में साल 2003 दौरान 195 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। जोकि आज भी लोगों के जहन में हैं। सहवाग ने अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ,
“इसी के साथ मुझे याद आती हैं। मेलबर्न के मैदान पर जब मैंने 195 रन की पारी खेली थी। तब मैं 195 रन की पारी खेलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पंहुचा, तो मुझसे एक हमारे मित्र भाई मीडियाकर्मी ने पूछा कि ,क्या आपको बिल्कुल भी अफ़सोस नहीं है, कि आप 195 रन पर ही आउट हो गए ? आप महज पांच रन के साथ ही अपना दोहरा शतक पूरा कर लेते?”
जिसके बाद मैंने जबाब देते हुए कहा कि ,
“नहीं बिल्कुल भी नहीं। क्योंकि मैं ऐसा पहला खिलाड़ी बना हूँ। जिसने 195 रन एक दिन में बनाए है। मुझे इस बात की बेहद ख़ुशी हैं, बजाय मै इसका अफ़सोस मनाऊं। मैं हर चीज़ में खुशी की तलाश करता हूँ। शायद इसलिए मुझे कोई गम नहीं हैं। कि मैं हैप्ली रिटायर्ड हूँ.”
दोनों टीमों के लिए बेहद खास है ये मैच

ये मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद खास हैं। अगर इंडिया ये मैच जीत जाता है, तो यो ये सीरीज को ड्रॉ करेगा या फिर जीतकर इतिहास बना सकता हैं।
वही ये सीरीज मेजबान टीम के लिए इसलिए बेहद खास है, क्योंकि, अगर ऑस्ट्रेलिया ये टेस्ट मैच हार गया तो शायद ये टीम के पहले ऐसे कप्तान होंगे। जो इंडिया से ये सीरीज हारेंगे।
खैर इस सीरीज के बारें में काफी सारी बातें हो रही हैं। लेकिन इस सीरीज को देखना मेरे लिए दिलचस्प हैं।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीरेंद्र सहवाग से हो रही है मयंक अग्रवाल की तुलना, अब सहवाग ने तोड़ी चुप्पी और कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.