Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

माइकल वॉन ने की भविष्यवाणी, ऑस्ट्रेलिया और भारत में यह टीम बनेगी चैम्पियन

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज अभी 1-1 से बराबरी पर है। एडिलेड में हुआ पहला टेस्ट भारतीय टीम ने 31 रनों से अपने नाम किया था वहीं पर्थ के मैदान पर हुए दूसरे मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 146 रनों के बड़े अंतर से जीतकर सीरीज को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया है। अब सीरीज का तीसरा मैच 26 दिसम्बर से मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा।

तीसरा टेस्ट काफी महत्वपूर्ण

मेलबर्न में होने वाला बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज नहीं हारेगी। सीरीज का अंतिम मैच सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जायेगा।

मेलबर्न के मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड भी कुछ ख़ास नहीं रहा है। 2003-04 की सीरीज में एडिलेड टेस्ट जीतने के बाद मेलबर्न में हार मिली थी। वहीं 2008-09 और 2011-12 के दौरे पर भी यहाँ हार मिली थी।

माइकल वॉन ने की भविष्यवाणी

इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इस सीरीज के नतीजे को लेकर भविष्यवाणी की है। पहले दो मैच में कमेंट्री करने वाले वॉन अब अपने देश वापस लौट चुके हैं। निकलने से पहले उन्होंने ट्विटर पर लिखा

“आखिरी विचार के साथ मैं ऑस्ट्रेलिया छोड़ रहा हूं। ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला जीत जायेगा और लायन दोनों टीमों में अंतर साबित होने जा रहे हैं। ठंड में वापस जा रहा हूँ। फिर जनवरी में मिलते हैं।”

नाथन लायन को माना अंतर

इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नाथन लायन ने शानदार गेंदबाजी की है। दूसरे टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी मिला था। पहले दोनों मैचों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लायन ने 16 बल्लेबाजों को आउट किया है। उनके बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। उनके सीरीज में अभी तक 11 विकेट ही हैं।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post माइकल वॉन ने की भविष्यवाणी, ऑस्ट्रेलिया और भारत में यह टीम बनेगी चैम्पियन appeared first on SportzWiki Hindi.