इंटरनेट डेस्क। विराट एंड कंपनी ने सोमवार को यानी कि आज कंगारू की टीम को उसकी धरती पर हरा कर इतिहास रच दिया है। भारतीय गेंदबाजों ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के सहारे ही टीम इंडिया कंगारूओं को 31 रनों से हराने में कामयाबी हासिल कर ली।
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है। विराट कोहली एशिया के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं। जिन्होंने साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और आॅस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीतने में कामयाबी हासिल की है। इसी के साथ विराट कोहली ऐसे कप्तान बन गए है। जिन्होंने आॅस्ट्रेलिया में आॅस्ट्रेलिया को पहले मैच में हराने का कारनामा भी किया है।
इसके साथ ही आपको बता दें कि भारतीय टीम ने 2003 में सौरभ गांगुली की कप्तानी में एडिलेड में टेस्ट मैच जीता था। इसके साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली है। भारत को पहले टेस्ट मैच में विजयी बनाने में गेंदबाजों के साथ—साथ चेतेश्वर पुजारा ने अहम योगदान दिया। पुजारा को पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक लगाने के लिए मैन आॅफ द मैच अॅवार्ड दिया गया।