Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मौजूदा टीम के साथ बाकी दो टेस्ट मैच खेलेगा आस्ट्रेलिया

मेलबर्न, 18 दिसम्बर: पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल करने के तुरंत बाद ही आस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ खेले जाने वाले बाकी के दो टेस्ट मैचों की लिए 13 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। पर्थ में खेलने वाली टीम ही तीसरे और चौथे टेस्ट मैचों में भारतीय चुनौती का सामना करेगी।

एडिलेड में खेले गए पहले मैच को जीत कर भारत ने 1-0 की बढ़त ले ली थी, लेकिन आस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट मैच जीत चार मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है।

पर्थ टेस्ट मैच से पहले क्रिकेट आस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं ने क्रिस ट्रेमेन को रिलीज कर दिया था। बाकी के दो मैचों के लिए उन्हें टीम में नहीं चुना गया है।

पीटर सीडल को हालांकि टीम में बनाए रखा गया है। मिशेल मार्श मेलबर्न में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में जगह बना पाते हैं या नहीं यह देखना होगा। वह पीटर हैंड्सकॉम्ब की जगह ले सकते हैं जो बीती चार पारियों में 34, 14, 7 और 13 रन ही बना सके हैं।

टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने हैंड्सकॉम्ब के बारे में कहा, “ऐसे श्रेत्र हैं कि जहां वह सुधार कर सकते हैं। हमारा हर खिलाड़ी सुधार कर सकता है। एरॉन फिंच, शॉन मार्श सभी काफी मेहनत कर रहे हैं। मुश्किल इस बात की भी होती है कि आप इस तरह के वातावरण में खेलते हैं तो आपके खेल पर काफी लोगों का ध्यान होता है। यह उनके लिए ध्यान भटकाने वाली बात है।”

मेलबर्न में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में टीम के चयन के बारे में कोच ने कहा, “हम विकेट को देखेंगे क्योंकि विकेट के बारे में काफी बातें हो रही हैं। जहां तक हमारे तेज गेंदबाजों की बात है तो वह सभी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। सभी ने अच्छे खासे ओवर फेंके हैं लेकिन अब हमें अच्छा आराम मिलने वाला है।”

टीम : टिम पेन (कप्तान/विकेटकीपर), एरॉन फिंच, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, नाथन लॉयन, मिशेल मार्श, शॉन मार्श, पीटर सिडल और मिशेल स्टार्क।

The post मौजूदा टीम के साथ बाकी दो टेस्ट मैच खेलेगा आस्ट्रेलिया appeared first on SportzWiki Hindi.