हाल में ही भारतीय महिला टीम में कोच के पद को लाकर काफी ज्यादा उठा-पटक चल रही है. इसी कड़ी में बीसीसीआई की एडहॉक कमेटी ने गुरुवार को इंटरव्यू किया. इस दौरान उन्होंने भारतीय पुरुष टीम को विश्व कप दिलाने वाले गैरी कर्स्टन और डब्ल्यू वी रमन की महिला क्रिकेट टीम के नए कोच के रूप सिफारिश की थी. जिसके बाद से अब वी रमन को टीम का कोच बना दिया गया है. इस समिति में पूर्व कप्तान कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और एस रंगास्वामी शामिल थे.
मिताली और कोच के बीच हो गया था विवाद

30 नवंबर को भारतीय महिला टीम के तत्कालीन कोच रमेश पोवार का कार्यकाल खत्म हो गया था. कोच रहने के दौरान पोवार का टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ी मिताली राज से विवाद हुआ था. मिताली राज ने कहा था कि पोवार समेत कुछ लोग उनका करियर खराब करना चाहते हैं.
हालांकि, मिताली का विरोध किए बिना टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उप कप्तान स्मृति मंधाना ने पोवार का समर्थन किया था. लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पोवार का कार्यकाल नहीं बढ़ाया.
कई दिग्गजों को बुलाया गया था इंटरव्यू के लिए

बीसीसीआई ने नए कोच के लिए आवेदन आमंत्रित किए. इसके लिए 28 पूर्व क्रिकेटरों या कोच ने आवेदन किए. इनमें से चुने गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया. इनमें डब्ल्यूवी रमन के अलावा वेंकटेश प्रसाद, मनोज प्रभाकर, ट्रेंट जांस्टन, दिमित्री मास्करेन्हास, ब्रैड हाग और कल्पना वेंकटाचार शामिल रहे. वहीं, कर्स्टन सहित पांच आवेदकों से स्काइप और एक से फोन पर इंटरव्यू लिया गया.
इन नामों को किया गया शार्टलिस्ट

बीसीसीआई की एडहॉक कमेटी ने महिला टीम के कोच के लिए गैरी कर्स्टन और डब्ल्यूवी रमन के नाम शॉर्टलिस्ट किया गया है. गैरी कर्स्टन कार्यकाल के दौरान ही महेंद्र सिंह की कप्तानी में विश्व कप जीता था. कर्स्टन इसके बाद 2011 से 2013 तक दक्षिण अफ्रीका के कोच रहे.
इस वजह से गैरी नही बने कोच

गैरी कर्स्टन इन दिनों आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कोच हैं. कर्स्टन के चयन के बावजूद उनकी नियुक्ति में अनिश्चितता बनी हुई है क्योंकि वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से अपना करार खत्म करने को तैयार नहीं हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post गैरी कर्स्टन को नहीं मिला मौका, इस दिग्गज को चुना गया भारतीय महिला टीम का नया कोच appeared first on SportzWiki Hindi.