Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत और पाकिस्तान के बीच मार्च के महीने में खेली जायेगी सीरीज, दोनों देशों ने भरी हामी

दुनिया जानती है, कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड है, इसलिए दुनिया के सारे क्रिकेट बोर्ड भारत से खेलने के लिए उत्साहित रहते है और वर्तमान में तो अगर कोई बोर्ड अगर भारत से खेलने को लेकर सबसे ज्यादा बेताब है, तो वो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड है. पीसीबी कई सालों से भारतीय बोर्ड को अपने संग सीरीज खेलने को लेकर मना रही है.

भारत और पाकिस्तान की ब्लाइंड टीमों के बीच होगी सीरीज 

भले ही बीसीसीआई, पीसीबी से खेलने के लिए नहीं मान रही हो, लेकिन इसी बीच दोनों देशों के ब्लाइंड क्रिकेट बोर्ड के बीच सीरीज का ऐलान हो गया है.

भारत और पाकिस्तान के बीच मार्च में होने वाली सीरीज की पुष्टि खुद पाकिस्तानी ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल (पीबीसीसी) के चेयरमैन सैयद सुल्तान शाह ने की है. भारत और पाकिस्तान की ब्लाइंड टीम के बीच यह सीरीज संयुक्त अरब अमीरात में होगी.

ये बयान दिया पीबीसीसी के चेयरमैन सैयद सुल्तान शाह ने 

द नेशन वेबसाइट में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल (पीबीसीसी) के चेयरमैन सैयद सुल्तान शाह ने मंगलवार को कहा, “पाकिस्तान और भारत की ब्लाइंड टीमों के बीच क्रिकेट श्रृंखला मार्च, 2019 में संयुक्त अरब अमीरात में होगी.

इस साल की शुरुआत में, ब्लिंड क्रिकेट विश्व कप के दौरान दुबई में मेरे भारतीय समकक्ष महंतेश जी के साथ मेरी विस्तृत बैठक हुई थी. हम दोनों पड़ोसी देशों के बीच दो द्विपक्षीय श्रृंखला आयोजित करने पर सहमत हुए थे.”

दोनों टीमो में स्वाभिमान की होती है लड़ाई 

क्रिकेट के मैदान में दोनों देशो के स्वाभिमान की लड़ाई हो जाती है और इस स्वाभिमान के लिए दोनों में से कोई भी टीम किसी भी कीमत पर मैच नहीं हारना चाहती है और इसी के चलते अगर भारत की टीम जीतती है, तो भारत में जशन व पाकिस्तान में मातम छा जाता है. तो वही अगर पाकिस्तान जीतती है तो पाकिस्तान में जश्न व भारत में मातम छा जाता है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post भारत और पाकिस्तान के बीच मार्च के महीने में खेली जायेगी सीरीज, दोनों देशों ने भरी हामी appeared first on SportzWiki Hindi.