खेल डेस्क। साल 2018 जाते-जाते न्यूजीलैंड को ऐसी खुशी दे गया जिसे वह हमेशा याद रखेगा। जी हां न्यूजीलैंड ने इसी साल के अन्त में अपने टेस्ट करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।
कीवी टीम ने क्राइस्टचर्च में श्रीलंका को दूसरे क्रिकेट टेस्ट में 423 रन के रिकॉर्ड अंतर से शिकस्त देकर अपने टेस्ट इतिहास की रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत हासिल की। यह किसी टीम की टेस्ट क्रिकेट इतिहास की आठवीं सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही उसने दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की।
न्यूजीलैंड ने मेहमान टीम को जीत के लिए 660 रन का लक्ष्य दिया। इस पहाडऩुमा लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका टीम अपनी दूसरी पारी में केवल 236 रन पर ही सिमट गई।
श्रीलंका ने अन्तिम दिन छह विकेट पर 231 रन से आगे खेलना शुरू किया, सुबह के सत्र में ही केवल पांच रन जोडऩे के बाद ही श्रीलंकाई टीम 236 रन पर आउट हो गई। श्रीलंका की दूसरी पारी में कप्तान दिनेश चांदीमल (56) और मेंडिस (67)ही कुछ संघर्ष कर सके। वहीं दिलरुवान परेरा ने 22 और सुरंगा लकमल ने 18 रन का योगदा दिया।
श्रीलंका की इस पारी में न्यूजीलैंड की ओर से नील वेगनर ने 48 रन पर चार विकेट, ट्रेंट बोल्ट ने 77 रन पर तीन विकेट और टिम साउथी ने 61 रन पर दो विकेट अपने नाम किए। टिम साउथी को ऑलराउंडर प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
Herald