Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

‘गौतम गंभीर’ की वो बातें जो उन्होंने अपनी रिटायरमेंट स्पीच में कही, सुनकर भर जायेंगी आँखे

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी गौतम गंभीर ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. उन्होंने इसके लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर के इसकी घोषणा की. इस वीडियो में यह खिलाड़ी बहुत मार्मिक ढंग से अपनी बाते कह रहा है. उन्होंने अपने क्रिकेट करियर के बारे में सारी बातें इस वीडियो के जरिए बताई.

आईपीएल 2018 पर क्या कहा गंभीर ने 

गंभीर ने कहा, मेरे मुश्किल समय में क्रिकेट के प्रशंसको की भावनाओं ने ज़िंदा रखा. मैं दोबारा जीतना चाहता था. 2017 के घरेलु सीरीज में मैंने बेहतरीन प्रदर्शन किया. इसलिए आईपीएल में मुझे लगा मैं बढ़िया प्रदर्शन कर सकता हूँ. मुझे लगता था मेरे पैर में बेट्री लगे हैं,और मैं फिर खेल सकता हूँ. लेकिन मैं गलत था. 6 मैच खेलने के बाद मुझे समझ आ गया अब मेरा वक्त खत्म हो गया है.

विश्व कप के बारे में क्या कहा गौतम गंभीर ने 

दो विश्व कप के फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाना. विश्व कप जितना मेरा सपना था. मुझे लगता था कोई ऊपर है और मेरी कहानी लिख रहा है, लेकिन अब मुझे लगता है  उसकी स्याही खत्म हो गई है.

मेरे क्रिकेट करियर का सबसे बेहतरीन समय 

अपने क्रिकेट करियर के सबसे अच्छे समय के बारे में गौतम गंभीर ने बताया, भारत जब टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन बना वो मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा पल था. 2009 में मुझे आइसीसी टेस्ट क्रिकेट ऑफ़ इयर की चमचमाती हुई ट्राफी मिली. न्यूजीलैंड में सीरीज और ऑस्ट्रेलिया में सीबी सीरीज जितना मेरे लिए राहत देने वाली थी.

सबसे मुश्किल फैसले, भारी मन के साथ ही लिए जाते हैं

गौतम गंभीर ने मंगलवार शाम फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसके साथ उन्होंने लिखा, ‘सबसे मुश्किल फैसले, भारी मन के साथ ही लिए जाते हैं..और भारी मन के साथ ही मैंने एक ऐलान करने का फैसला लिया है.’ गौतम गंभीर के तकरीबन 12 मिनट लंबे इस वीडियो का नाम ‘अनबीटन’ रखा हुआ है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ‘गौतम गंभीर’ की वो बातें जो उन्होंने अपनी रिटायरमेंट स्पीच में कही, सुनकर भर जायेंगी आँखे appeared first on SportzWiki Hindi.