Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस भारतीय खिलाड़ी ने तोड़ दिया धोनी का ये रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क।इन दिनों भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौर पर है और चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। दूसरे मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ सकता है भारत को अभी जीत के लिए 250 रनों की आवश्यकता है और भारत ने 45 रन पर 3 विकेट खो दिए है। इस बार भी भारतीय सलामी जोड़ी ने निराश किया और टीम को परेशानी में डाल दिया और पहले मैच के शतकवीर पुजारा और दूसरे मैच की पहली पारी में शतक लगाने वााले कप्तान दूसरे मैच की दूसरी पारी में जल्दी आउट हो गए है। अब भारतीय टीम को जीत के लिए मुरली विजय और उप कप्तान रहाणे से उम्मीद है की वह टीम को 250 रनों के लक्ष्य के पास लेकर जाएं।

विराट कोहली ने तोड़ दिया 100 साल पुराना ये विश्व रिकॉर्ड

लेकिन इस सीरीज में पहली बार ऑस्ट्रेलिया दौर पर आए भारतीय टीम के सबसे यूवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने अपने बल्ले से तो ज्यादा अच्छा प्रदर्शन तो नहीं कर पाए है। लेकिन विकेट के पीछे खड़े होकर हर मैच में नए नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। दूसरा मैच पर्थ में खेला जा रहा है और पहले टेस्ट की तरह दूसरे टेस्ट में एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पंत ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में शॉन मार्श का कैच लेकर इस सीरीज में 15वां शिकार अपने हाथों से करके दिखा दिया है।

अब जल्द ही ये खिलाड़ी कर सकता है टीम इंडिया में वापसी

इस कैच के साथ पंत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अब तक का सबसे बेस्ट प्रदर्शन करके दिखाया है। पंत ने पहले टेस्ट में 11 कैच पकड़े और दूसरे टेस्ट में चार कैच लेकर 15 शिकार करे हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा विकेट के पीछे शिकार करने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी और रिद्धिमान साहा के नाम था जिन्होंने 14-14 कैच लिए है। लेकिन धोनी ने दो बार 14-14 कैच लिए है। लेकिन पंत ने 15 कैच लेकर धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।



Herald