पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी इन दिनों संयुक्त अरब अमीरात में टी-10 लीग में व्यक्त हैं। टी-10 लीग में रविवार को फाइनल मैच खेला गया जहां शाहिद अफरीदी पख्तूंस की टीम के कप्तान थे लेकिन फाइनल मैच में पख्तूंस को वॉरियर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
विराट कोहली और महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर शाहिद अफरीदी की राय
शाहिद अफरीदी ने टी-10 लीग के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की जिसमें उन्होंने एक बड़ी बात कही है।

शाहिद अफरीदी ने इंडिया टीवी को दिए एक इंटरव्यू में अपनी बात को रखते हुए विराट कोहली की तारीफ करने के साथ ही कहा कि उन्हें महेन्द्र सिंह धोनी के द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करने की जरूरत है।
विराट कोहली को विदेश में जीतने के लिए करना होगा धोनी के आर्दशों का पालन
शाहिद अफरीदी ने कहा कि “एक कप्तान के रूप में विराट को विदेश में एक सीरीज जीतनी होगी। मैं ये कहता हूं कि कैसे धोनी ने कप्तान के रूप में भारतीय खिलाड़ियों का कोर्स बदल दिया है और एक खिलाड़ी के रूप में ये विराट कोहली का पालन करने के लिए आदर्श उदाहरण है।”

विराट कोहली हैं एक बड़े बल्लेबाज
अफरीदी ने आगे कहा कि “विराट कोहली के रिकॉर्ड खुद बोलते हैं कि वो कौनसे खिलाड़ी हैं। विराट के बारे में मैंने जो प्रभावशाली बात देखी वो ये है कि वो नेट में भी एक मैच के रूप में लेते है। इसी कारण से वो जो नेट में करते हैं उसी को मैच में प्रदर्शित करते हैं।”
“खुद पर जिम्मेदारी लेते हैं और ऐसा लगता है कि वो आगे की चुनौतियों का सामना करना पसंद करते हैं। अगर धोनी फिट और इच्छुक हैं तो उन्हें निश्चित रूप से विश्व कप में भारतीय टीम में होना चाहिए।”

भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज को लेकर अपनी बात रखी और कहा कि “भारत इस सीरीज को डाउन अंडर जीत सकता है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के पास वो टीम नहीं है जो हुआ करती थी।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post एक बार फिर से विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की तुलना करते नजर आये शाहिद अफरीदी, कहा… appeared first on SportzWiki Hindi.