Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीसीसीआई ने इस दिग्गज खिलाड़ी को सौंपी भारतीय महिला टीम के कोच पद की नियुक्ति की जिम्मेदारी

Women's T20 World Cup: India ready for strong challenge, Australia

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को लेकर इन दिनों चर्चा बहुत तेज है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम में पिछले कुछ दिनों से लेकर कोच को लेकर बहुत सुर्खियां आ रही है जिसमें पूर्व कोच रमेश पवार ने अपने कार्यकाल के समाप्त होने से पहले ही मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया।

भारतीय महिला टीम के कोच पद के लिए कशमकश

बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खाली पड़े मुख्य कोच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जिसमें एक के बाद एक कई दिग्गजों ने आवेदन किया है।

महिला क्रिकेट टीम के कोच पद के लिए अब तक डेव व्हाटमोर, वेंकटेश प्रसाद, टॉम मूडी, हर्षल गिब्स, मनोज प्रभाकर और रमेश पवार जैसे खिलाड़ियों ने आवेदन कर लिया है।

बीसीसीआई ने कपिल देव को दी कोच नियुक्ति की जिम्मेदारी

अब इन आवेदकों में से किसी एक को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी दी जाएगी। बीसीसीआई ने कोच नियुक्ति की जिम्मेदारी पूर्व विश्व विजेता कप्तान कपिल देव के हाथों सौंपी है।

भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड ने मंगलवार को बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम के अगले कोच की नियुक्ति के लिए 3 सदस्यीय एडहॉक कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, अंशुमान गायकवड़ है तो वहीं पूर्व महिला क्रिकेटर शांता रंगास्वामी भी हैं।

20 दिसंबर को मुंबई में होगा कोच के साथ इंटरव्यू

इन तीनों को ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम के अगले कोच की नियुक्ति की जिम्मेदारी दी गई है। कोच के लिए 20 दिसंबर को मुंबई में इंटरव्यू होंगे। जिसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में से किसी एक को ये हाई प्रोफाइल जॉब मिलेगा।

आपको बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले महीनें वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए विश्व टी-20 के सेमीफाइनल में बाहर हो गया। उस मैच में सीनियर खिलाड़ी मिताली राज को टीम में जगह नहीं दी गई थी।

मिताली राज को सेमीफाइनल मैच में मुख्य कोच रमेश पवार ने बाहर किया था। जिसके बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया और आखिरकार इन विवादों के बीच रमेश पवार को कोच के पद से इस्तीफा देना पड़ा।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post बीसीसीआई ने इस दिग्गज खिलाड़ी को सौंपी भारतीय महिला टीम के कोच पद की नियुक्ति की जिम्मेदारी appeared first on SportzWiki Hindi.