भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरूआती दो टेस्ट मैच में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी.
बता दें, रविन्द्र जडेजा ने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरूआती दो टेस्ट मैचों की टीम में जगह नहीं मिली थी.
पूरी तरह से फिट ना होने के कारण, नहीं मिल पा रही जगह

आपकों बता दें कि रविन्द्र जडेजा पूरी तरह से फिट नहीं है. और इस बात की जानकारी आज रविवार को कोच रवि शास्त्री ने अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है.
कोच शास्त्री ने बताया कि, रविन्द्र जडेजा को ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद से ही कंधे में समस्या है. इसलिए वह भारत की प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह नहीं बना पा रहे है.
जडेजा को लेकर ये बोले रवि शास्त्री

कोच रवि शास्त्री ने जडेजा के ना खेलने के बारे में बोलते हुए कहा,
“ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के कुछ समय बाद ही जडेजा को उनके कंधे में एक इंजेक्शन की जरुरत थी, इसलिए टीम प्रबंधन ने उन्हें एडिलेड में खेलने का जोखिम नहीं उठाने का विकल्प चुना था. दुसरे टेस्ट से पहले हमें लगा, कि जडेजा लगभग 70 -80 प्रतिशत ही फिट थे और इसलिए हम पर्थ में भी जोखिम नहीं उठाना चाहते थे.”
एमसीजी में भी जडेजा का खेलना तय नहीं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविन्द्र जडेजा का अब भी तीसरा टेस्ट खेलना तय नहीं है. वह अभी भी 100 प्रतिशत फिट नहीं है. उनके कंधे में अभी भी परेशानी है, इसलिए वह मेलबर्न में होने वाला तीसरा टेस्ट मैच नहीं भी खेल सकते है. वहीं रविचंद्रन अश्विन भी चोटिल है. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए एक बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post कोच रवि शास्त्री ने किया खुलासा, इस वजह से रविन्द्र जडेजा को नही मिल रही भारतीय टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.