युवराज सिंह को आईपीएल 2019 की नीलामी में मुंबई इंडियंस की टीम ने 1 करोड़ की कीमत में खरीद लिया था. बता दें, कि आईपीएल 2019 की नीलामी के पहले राउंड में युवराज सिंह अनसोल्ड हो गये थे, लेकिन दूसरी बार की नीलामी में उन्हें मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइज 1 करोड़ में खरीद लिया था. मुंबई इंडियंस ने ऐसा कर युवराज सिंह का करियर खत्म होने से बचा लिया है.
अब युवराज ने रोहित को बताया शानदार कप्तान

इसी बीच युवराज सिंह ने एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने रोहित शर्मा को एक शानदार कप्तान बताया है. उन्होंने कहा है कि वह रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलने को लेकर उत्साहित है. साथ ही उन्होंने कहा है, कि रोहित शर्मा एक शांत दिमाग के व्यक्ति है.
ये शब्द कहे युवराज ने रोहित को लेकर

सिक्सर किंग युवराज सिंह ने अपने एक बयान में कहा,
“हाँ, मुझे लगता है कि रोहित एक शानदार कप्तान है और वह एक ऐसा कप्तान है, जो पैनिक नहीं करता है और अपने खून को काफी शांत रखता है. मैं उसकी कप्तानी में खेलने को लेकर उत्साहित हूं. आप जानते हैं, कि मैंने रोहित को एक खिलाड़ी, एक क्रिकेटर और एक इंसान के रूप में अपने सामने आगे बढ़ते देखा है. मुझे लगता है कि वह एक ऐसे इंसान का सबसे अच्छा उदाहरण है, जिसे मैंने क्रिकेटरों के एक समूह में से अलग पहचान बनाते हुए देखा है. वह निश्चित रूप से एकदिवसीय मैचों का महान खिलाड़ी हैं और बहुत विनम्र इंसान भी है.”
भारत की कई यादगार जीत में रहे हैं दोनों टीम का हिस्सा

बता दें, कि भारत की कई यादगार जीत में युवराज सिंह और रोहित शर्मा भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं. दोनों भारत की 2007 टी-20 विश्व कप जीत का हिस्सा भी थे. दोनों ने भारतीय टीम को अपनी शानदार विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम को कई मैचों में जीत दिलाई हुई है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post गांगुली, धोनी और कोहली जैसे कप्तानों को नजरंदाज करते हुए युवराज सिंह ने इस भारतीय को बताया सर्वश्रेष्ठ कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.