ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एडिलेड में पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल हुआ। दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना लिए थे। भारत की पहली पारी आज दिन के पहले ही गेंद पर सिमट गयी। टीम इंडिया के पास अभी भी पहली पारी के आधार पर 59 रनों की बढ़त है।
मैच देखने पहुँचीं अनुष्का शर्मा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा मैच देखने पहुंची। उन्हें कल मैदान पर नहीं देखा गया था। वह कल ही भारत से ऑस्ट्रेलिया के लिए निकली थी।
उन्होंने आज मैदान में बैठकर पूरा मैच देखा है। इससे पहले भी अनुष्का मैच के दौरान मैदान पर देखी जा चुकी हैं। अब उनकी फिल्म भी आने वाली है ऐसे में वह जल्द ही वापस भी लौट सकती हैं।
11 दिसम्बर को वेडिंग ऐनिवर्सरी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने 11 दिसम्बर 2017 को शादी की थी। यानि ठीक 4 दिन बाद दोनों की वेडिंग ऐनिवर्सरी है। इसी वजह से वह ऑस्ट्रेलिया पहुंची हैं।
भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 दिसम्बर तक पहला टेस्ट मैच खेलना है। मैच जिस स्थिति में चल रही है उसे देखकर लगता है कि यह उससे पहले ही समाप्त हो जायेग। इसके बाद दोनों अपनी ऐनिवर्सरी मनाएंगे।
भारत के पास मैच जीतने का मौका

भारतीय टीम के पास लगभग 10 सालों के बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीतने का मौका है। भारत की टीम पहली पारी में 250 रन ही बना पाई थी लेकिन गेंदबाजों ने 191 रनों पर मेजबान के 7 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है। टीम के पास अब पहली पारी में बढत बनाने का अच्छा मौका है।
भारत अगर पहली पारी में बढ़त बना लेता है तो दूसरे पारी में अच्छी बल्लेबाजी कर मैच अपने नाम कर सकता है। ऑस्ट्रेलिया को मैच की चौथी पारी में बल्लेबाजी करनी है और पिच में गेंदबाजों के लिए काफी मदद होगी तो उनके लिए यह आसान नहीं होने वाला है।
देखें वीडियो:
Anushka Sharma spotted
pic.twitter.com/I1LXbUhcBg
— Prem Chopra (@premchoprafan) December 7, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो: बीसीसीआई के मना करने के बाद भी विराट कोहली से मिलने ऑस्ट्रेलिया पहुंची अनुष्का शर्मा, यह है पीछे की वजह appeared first on SportzWiki Hindi.
