भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. भारतीय टीम को दो विश्व कप दिलाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला यह खिलाड़ी अब क्रिकेट के मैदान पर नहीं उतरेगा. रिटायर होने के बाद इस खिलाड़ी के लिए कई क्रिकेट दिग्गज ने अपने भावुक संदेश ट्विटर पर लिखे.
सचिन ने ट्वीट कर गंभीर के लिखा ये भावुक संदेश
Congratulations @GautamGambhir on a glorious career. You were a special talent and had a Gambhir role in our win in the World Cup finals. Batting with you at Napier was extra special. Enjoy your second innings with family and friends! pic.twitter.com/dNpyNfbLe6
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) December 5, 2018
एक गौरवशाली करियर पर गौतम गंभीर को बधाई. आप एक विशेष प्रतिभा थे और विश्वकप फाइनल में हमारी जीत में गंभीर भूमिका निभाई थी. नेपियर में आपके साथ बल्लेबाजी करना बहुत विशेष थी. परिवार और दोस्तों के साथ अपनी दूसरी पारी का आनंद लें.
टी-20 और वनडे विश्व कप में इस खिलाड़ी ने निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका
गौतम गंभीर ने भारत को 2007 टी-20 विश्व कप में खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वले खिलाड़ी थे. पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में गौतम गंभीर ने 54 गेंदों में 75 रन की मैच जिताउं पारी खेली थी। साल 2008 तक गंभीर क्रिकेट के हर प्रारूप में भारतीय टीम का हिस्सा थे.
2009 यादगार साल था गौतम गंभीर के लिए

गौतम गंभीर के लिए 2009 यादगार साल रहा.गंभीर इसी साल अपने पहले विदेश दौरे पर टीम इंडिया के साथ न्यूजीलैंड गए.भारत ने 41 साल बाद न्यूजीलैंड को उसी की धरती पर टेस्ट सीरीज में हराने में सफलता पाई. इस खिलाड़ी ने अपना आखिरी वनडे मैच में 2013 में खेला था. वहीँ गंभीर ने 2016 में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था.
गौतम गंभीर का ये है करियर रिकॉर्ड

गौतम गंभीर ने उस टेस्ट सीरीज में 445 रन बनाए थे.गौतम गंभीर ने 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया. इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 41.95 की औसत के साथ 9 शतक और 22 अर्धशतक के साथ 4154 रन बनाए.वनडे में गौतम गंभीर के नाम 39.68 की औसत से 5238 रन दर्ज हैं, जिसमें उन्होंने 11 शतक और 34 अर्धशतक लगाए हैं। टी20 क्रिकेट में गौतम गंभीर ने 27.41 की औसत से 7 अर्धशतक के साथ 932 रन बनाए हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post गौतम गंभीर के संन्यास के बाद, सचिन तेंदुलकर ने लिखा ये भावुक संदेश appeared first on SportzWiki Hindi.
