Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : शिमरोन हेटमेयर ने क्रिकेट के मैदान पर की ये शर्मनाक हरकत, दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित टीम वेस्टइंडीज को किया शर्मसार

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच ढाका क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच को बांग्लादेश की टीम ने एक पारी व 184 रन के अंतर से जीत लिया था.

इस मैच में बांग्लादेश की टीम ने अपनी पहली पारी में 508 रन बनाये थे. इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 111 रन बनाये. वहीं दुसरी पारी में वेस्टइंडीज की टीम 213 रन बनाये.

शिमरोन हेटमेयर ने जमीन पर टिप खाई बॉल पर भी मनाया जश्न 

इस मैच के दूसरे दिन जब बांग्लादेश की पारी का 93वां ओवर वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज किमर रोच लेकर आ रहे थे, तो उनके इस ओवर की चौथी गेंद पर बांग्लादेश के बल्लेबाज मह्मुदुल्ला क्रीज पर मौजूद थे.

किमर रोच के इस ओवर की चौथी गेंद पर मह्मुदुल्ला के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और बॉल स्लिप में खड़े वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर की तरफ गई.

शिमरोन हेटमेयर ने इसे कैच करना चाहा, लेकिन बॉल जमीन पर टिप खा गई थी, लेकिन बॉल के जमीन में टिप खाने के बावजूद शिमरोन हेटमेयर मह्मुदुल्ला के आउट होने की खुशी मनाने लगे.

अंपायर व वेस्टइंडीज के खिलाड़ी भी रह गये हैरान 

वेस्टइंडीज के बाकि खिलाड़ियों व अंपायर दोनों को पता चल गया था, कि बॉल जमीन पर टिप खा गई है, इसलिए शिमरोन हेटमेयर के जश्न मनाने पर वेस्टइंडीज के बाकि खिलाड़ियों व अंपायर भी काफी हैरान रह गये थे.

यहाँ देखे वीडियो 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे शिमरोन हेटमेयर बॉल के जमीन पर टिप खाने के बावजूद मह्मुदुल्ला के विकेट का जश्न मना रहे है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post वीडियो : शिमरोन हेटमेयर ने क्रिकेट के मैदान पर की ये शर्मनाक हरकत, दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित टीम वेस्टइंडीज को किया शर्मसार appeared first on SportzWiki Hindi.