गौतम गंभीर ने हाल में ही क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. जिसके बाद उन्होंने अपने करियर को लेकर बात की थी. इस दौरान उन्होंने करियर को लेकर कई बड़े खुलासे किये थे. इस दौरान उन्होंने अज़हरुद्दीन को लेकर हुए विवाद को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने साफ़ किया कि वो अभी भी अपनी बात पर कयाम है. तो आइये जानते है कि गौतम गंभीर ने इस विवाद को लेकर क्या कहा था;
जानिए क्या था विवाद

आप को बता दे कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 नवंबर को पहले टी-20 में टीम टीम ने बाजी मारी थी. ऐतिहासिक ईडन गार्डेंस में खेले गए इस मुकाबले से पहले पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने बेल बजाकर खेल शुरू करवाया था. इसके बाद भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने जमकर अपनी भड़ास निकाली थी.
PIC BY : GETTY IMAGES

हालांकि इस मामले में किसी और खिलाड़ी, या बीसीसीआई, सीओए और कैब से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. याद दिला दें कि अजहर का नाम मैच फिक्सिंग में साल 2000 में आया था. इसके बाद उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया था, जिससे उन का क्रिकेट करियर खत्म हो गया था बाद में लंबी कानूनी लड़ाई के बाद कोर्ट ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी.
गौतम गंभीर ने रखी अपनी बात

अज़हर को लेकर बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि
“मैं आज भी अपनी बात को लेकर कयाम है. मैं उस खिलाडी का कभी भी सम्मान नही कर सकता हूँ जिस पर इस तरह के आरोप है. यहाँ तक की करप्शन मीटिंग में भी अज़हर का नाम लिया जाता है. और मैंने कोई भी ट्वीट बिना सोचे समझे नही किया है. कोर्ट ने उन पर से सिर्फ बैन हटाया है उन पर अभी तक वो आरोप नही हटें हैं. ऐसे में बीसीसीआई और कैब को इस बात का ध्यान रखना चाहिए.”
The post गौतम गंभीर ने अज़हर से विवाद को लेकर फिर दिया विवादित बयान, अब बीसीसीआई पर भी निकाली भड़ास appeared first on SportzWiki Hindi.