भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ यादगार प्रदर्शन करते हुए सबका दिल जीत लिया. इस गेंदबाज ने दूसरे टेस्ट मैच में कंगारुओं की दूसरी पारी के दौरान ऐसा कहर बरपाया जैसा उनकी गेंदबाजी में आज तक कभी नहीं देखा गया था.
मेजबान बल्लेबाजों पर कहर ढाते हुए 6 विकेट चटकाए मोहम्मद शमी ने

वहीं, ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 243 रन पर उम्मीदों से काफी पहले खत्म हो गई. इसके लिए मोहम्मद शमी जिम्मेदार रहे, जिन्होंने मेजबान बल्लेबाजों पर कहर ढाते हुए 6 विकेट चटकाए. कुल मिलाकर भारत गहरे संकट में है और विशेषज्ञ बल्लेबाजों की आखिरी जोड़ी मैदान पर है. और यहां से कोई बड़ा चमत्कार ही भारत को जीत से नवाज सकता है. दिन के खेल खतम होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मोहम्मद शमी ने कहा,
स्लेजिंग के बारे में मोहम्मद शमी ने कहा
“इतना लम्बा मैच चल रहा है एक दूसरे के बिच अगर किसी बात को स्लेजिंग हो गई तो इसे छोड़ देना चाहिए. ये पार्ट ऑफ़ गेम है. ये गेम एन्जॉय करने का एक तरीका है. अगर एग्रेसन ना हो तो गेम खेलने में कोई मजा नहीं आता है”.
पर्थ के विकेट के बारे में शमी का ये है मानना

“पहले दो दिन विकेट अच्छा खेल रही थी. लेकिन तीसरे दिन से जैसे पर्थ की विकेट अमुमन खेलती है, वैसे खेलने लगी. मैं हमेशा कोशिश करता हूँ एक अच्छी लाइन लेंथ पर गेंदबाजी करूं जो कि मैं करता हूँ और मुझे रिजल्ट मिलती है. विपक्षी टीम क्या करती है उससे हमे कोई मतलब नहीं हम अपने खेल पर ध्यान देते हैं.”
स्पिनर ना खिलाए जाने पर कह दी ये बड़ी बात

“स्पिनर को खेलना है नहीं खेलना है ये टीम मैनेजमेंट तय करता है. हमारे पास भी एक स्पिनर था जिसने अच्छी गेंदबाजी करी. लेकिन मुझे लगता है टीम में एक स्पिनर होना चाहिए था. लेकिन ये सब मैनेजमेंट के हाथ में होता है.”
मैच में भारत की हालत खस्ता
दूसरी पारी में 5 विकेट पर 112 रन बनाकर संघर्ष कर कर रहा है. हनुमा विहारी 24 और ऋषभ पंत 9 रन बनाकर पिच पर जमे हुए हैं. सोमवार को मैच के आखिरी दिन भारत को जीतने और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने के लिए 175 रन बनाने हैं, जबकि पांच विकेट उसके हाथ में है. दूसरी पारी में लियोन और हेडलवुड ने दो-दो विकेट चटकाए.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post मोहम्मद शमी ने टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल, विराट कोहली के इस फैसले को बताया दूसरे टेस्ट में मिल रही हार का जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.