स्पोर्ट्स डेस्क। बुधवार को भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले ही लिया। उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा ट्विटर कर की। लेकिन अब खबरे आ रही है कि गंभीर राजनीती के मैदान में अपनी नई पारी की शुरुआत कर सकते है। बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मौका मिलता है तो देश की सेवा जरूर करना चाहिए।
यह बात उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कही। गंभीर ने इंटरव्यू के दौरान अपने संन्यास से लेकर नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान जाने और एमएस धोनी के साथ किसी भी प्रकार का विवाद नहीं होने के बारे में खुलकर बातचीत की। गंभीर ने सबसे पहले धोनी के साथ विवाद को लेकर कहा, मेरे और धोनी के बीच कोई विवाद नहीं है।
वहीं पूर्व क्रिकेटर और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान दौरे के बारे में गंभीर ने कहा, 'मुझे लगता है कि उन्हें पाकिस्तान नहीं जाना चाहिए था। किसी को देश के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।' आगे गंभीर ने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और पीएम इमरान खान के साथ हालात बदलने चाहिए लेकिन यह नहीं कहा जा सकता कि अगर कोई अच्छा क्रिकेटर हो तो वह बेहतर प्रधानमंत्री भी बन सकता है।
बता दें, अंतरराष्ट्रीय करियर में 58 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया और 41.95 की औसत से 4154 रन बनाए, जिसमें 9 शतक शामिल हैं। वहीं एक दिवसीय क्रिकेट की बात करें तो गंभीर ने 147 वनडे इंटरनेशनल में 39.68 की औसत से 5238 रन बनाए।
यह भी पढ़े:-
IND vs AUS 1st TEST: टीम की लाज बचाते हुए पुजारा ने लगाया शानदार शतक, पहले दिन का खेल खत्म
भारतीय उपकप्तान ने टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया को बताया विजेता
हार्दिक पांड्या ने उड़ाया था बड़े भाई का मजाक, क्रुणाल ने फिर इस तरह दिया जवाब
Herald