Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शादी की सालगिरह पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पोस्ट के जरिये एक-दूसरे के लिए किया प्यार का इजहार

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज आपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। कई वर्षों तक रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने पिछले साल इटली में शादी की थी। दोनों इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं और अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। भारतीय टीम अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही है।

विराट कोहली ने डाला पोस्ट

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। इसी बीच कप्तान कोहली ने शादी की सालगिरह और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए पोस्ट डाला है। अपने पोस्ट में कप्तान कोहली ने लिखा

“विश्वास नहीं कर सकता कि यह एक साल पहले से ही है क्योंकि ऐसा लगता है कि यह कल हुआ था। समय वास्तव में उड़ गया है। मेरी सबसे अच्छे दोस्त और मेरी साथी को सालगिरह की शुभकामनाएं। हमेशा के लिए मेरी।”

अनुष्का ने डाला वीडियो

विराट कोहली के साथ ही अनुष्का शर्मा ने भी अपनी शादी का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो पिछले साल हुई शादी की फुटेज शेयर की गई है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है।

“यह स्वर्ग है, जब आपको समय बीतने का एहसास नहीं होता है … यह स्वर्ग है, जब आप एक अच्छे आदमी से शादी करते हैं।”

अनुष्का शर्मा को फिल्म जीरो जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म की पूरी टीम इसके प्रमोशन में लगी हुई है। इसके बाबजूद अनुष्का शर्मा ने सालगिरह के लिए समय निकलकर ऑस्ट्रेलिया पहुँच गयी हैं। उन्हें पहले टेस्ट के दौरान स्टेडियम में भी देखा गया था। वह सालगिरह मनाने के लिए ही वहां पहुँचीं हैं।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post शादी की सालगिरह पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पोस्ट के जरिये एक-दूसरे के लिए किया प्यार का इजहार appeared first on SportzWiki Hindi.