Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने ‘विराट कोहली’ को बताया असभ्य और मुर्ख

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम को 146 रनों से हार मिली. दूसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के बीच जमकर स्लेजिंग और लड़ाई देखने को मिली. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी मिचेल जॉनसन ने विराट कोहली की जमकर आलोचना की.

विराट कोहली को बता दिया असभ्य 

जॉनसन ने बुधवार को एक अखबार के लिए लिखा  कि

पर्थ टेस्ट में कोहली ने जो किया वह उसमें असभ्य और मूर्ख दिखे. मैच खत्म होने के बाद आप एक-दूसरे की आंखों में देख सकें और हाथ मिलाकर कहें कि अच्छा मुकाबला हुआ.विराट कोहली ने पैन से हाथ मिलाया, लेकिन उनकी आंखों में नहीं देखा, जो मेरी नजर में असभ्य है”.

उन्होंने आगे लिखा,

कोहली अन्य क्रिकेटरों से काफी जुदा हैं. उनका प्रदर्शन उन्हें अन्य क्रिकेटरों से अलग बनाकर विराट कोहली बनाता है. मगर इस टेस्ट में उन्होंने जो किया, उससे वह मूर्ख दिखे.’ 

बीसीसीआई ने विराट का किया बचाव 

रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली ने टिम पैन को अनियमित कप्तान कहा, जिसे बाद में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने खारिज किया और अपने कप्तान का बचाव करते हुए इस रिपोर्ट को बकवास करार दिया. मैच के दौरान दोनों कप्तानों के बीच छींटाकशी चलती रही, लेकिन दोनों ने कहा कि सीमा का उल्लंघन नहीं हुआ है.

जॉनसन को विराट कोहली की ये बात भी नहीं आई पसंद 

बहरहाल, जॉनसन को कोहली की एक और बात पसंद नहीं आई.पर्थ टेस्ट की पहली पारी में जब विराट कोहली आउट होकर पवेलियन लौटे तो उन्होंने दर्शकों के खड़े होकर तालियां बजाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

उन्होंने मैच के बाद कहा कि कोई कारण नहीं था कि लोग उनकी इज्जत करें. जॉनसन ने कहा कि जब आउट दिया गया तब आपको उसे स्वीकार करके आगे बढ़ना चाहिए. कोहली के बयान और दर्शकों के प्रति बर्ताव से उनकी इज्जत जरूर कम हुई है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने ‘विराट कोहली’ को बताया असभ्य और मुर्ख appeared first on SportzWiki Hindi.